बिहार दिनभर, 15 बड़ी खबरें:बाहुबली के प्रोग्राम की डांसर बोली- कलाकार हूं, तवायफ नहीं, जिंदा जले 3 लोग, 19 जिलों में बारिश का अलर्ट

नमस्कार आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। यहां मंत्री दिलीप जायसवाल ने साफ शब्दों में कहा कि राजस्व विभाग के अंदर जो भी चुनौतियां हैं, उन्हें अवसर में बदलकर व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी बनाया जाएगा। उन्होंने कड़े अंदाज में कहा कि, ‘सरकार की प्राथमिकता आम जनता को जमीन से जुड़े मामलों में त्वरित और पारदर्शी सेवा उपलब्ध कराना है।’ चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 15 खबरें… 1. ‘ज्यादा बोलने की जरूरत ना पड़े, वरना कहर ढहेगा’ राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मुझे ज्यादा बोलने की आवश्यकता ना पड़े…वरना कहर ढहेगा। सिस्टम में गलत काम करने वाले अफसरों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। जरूरत पड़ी तो उन्हें जेल भी भेजा जाएगा। पूरी खबर पढ़ें 2. भागलपुर गोलीकांड- सुल्तानगंज नगर परिषद के चेयरमैन की मौत भागलपुर की सुल्तानगंज नगर परिषद के चेयरमैन राज कुमार गुड्डू की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई है। वो पटना के मेदांता अस्पताल में 11 दिनों से भर्ती थे। राज कुमार गुड्डू को सीने और सिर में गोली लगी थी। परिजन पटना से बॉडी लेकर भागलपुर के लिए निकल गए हैं। पूरी खबर पढ़ें 3. राहुल बोले- बेरोजगार युवाओं को BJP का जवाब- लाठी TRE-4 वैकेंसी की मांग को लेकर कल कैंडिडेट्स ने पटना में प्रदर्शन किया। पुलिस के लाठीचार्ज में कई लोग घायल हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने X पर पुलिस के लाठीचार्ज का वीडियो शेयर कर लिखा- अपने रोजगार का हक मांगते हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे शिक्षक अभ्यर्थियों को बिहार पुलिस ने बेरहमी से पीटा। फिर से बेरोजगार युवाओं को BJP का जवाब – लाठी। पूरी खबर पढ़ें 4. सम्राट से मुकाबले के लिए तेजस्वी यादव की नई स्ट्रैटजी अब तेजस्वी यादव भी लालू की राह चलेंगे। राजद में A टू Z (सभी जाति) की जगह अब एक बार फिर से MY को ही तवज्जो दी जाएगी। सम्राट सरकार के कैबिनेट विस्तार के अगले दिन तेजस्वी यादव ने अपनी रणनीति का खुलासा कर दिया है। तेजस्वी राजद के संगठन में बड़ा फेरबदल करने जा रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें 5. अनंत सिंह डांस विवाद, सामने आईं डांसर अर्चना तिवारी ‘एक कलाकार को तवायफ कहना बहुत ही गलत मानसिकता को दिखाता है। डांस मेरा पैशन है। मैंने कोई अश्लील डांस नहीं किया है। पूरी तरह सादे और ढके हुए कपड़े में डांस किया है। ये सिर्फ अनंत सिंह को बदनाम करने की साजिश है।’ ये कहना है डांसर अर्चना तिवारी का, जो अनंत सिंह के सामने सलाम-ए-इश्क मेरी जान सॉन्ग पर डांस करते हुए लगातार वायरल हो रही हैं। पूरी खबर पढ़ें 6. आंधी-बारिश से 9 की मौत, पटना में 200 पेड़ गिरे बिहार में पिछले 10 दिनों से तेज आंधी और बारिश का दौर जारी है। शुक्रवार को पटना में 135Kmph की रफ्तार से चली आंधी और मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई। इस प्राकृतिक आपदा में पेड़ गिरने और ठनका गिरने से राज्यभर में 9 लोगों की मौत हो गई। इनमें सबसे अधिक 4 मौतें राजधानी पटना में हुईं। पूरी खबर पढ़ें 7. ITBP जवान ने सर्विस पिस्टल से भाई को मारी गोली वैशाली में एक किराना दुकानदार को गोली मारी गई है, उसकी हालत गंभीर है। घटना हाजीपुर के नगर थाना क्षेत्र के आरएन कॉलेज के पास हुई। घायल की पहचान महनार के निवासी जितेंद्र सिंह (40) के तौर पर हुई है, जो आरएन कॉलेज के पास किराए के मकान में किराने की दुकान चलाते हैं। पूरी खबर पढ़ें 8. निशांत से मिलीं अक्षरा सिंह, मंत्री बनने पर बधाई दी भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह शनिवार को स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मिली और स्वास्थ्य मंत्री बनने पर बधाई दी। इस दौरान भोजपुरी फिल्मों के निर्माण समेत कई विषयों पर भी बाचतीच हुई। अक्षरा सिंह ने कहा कि पटना पहुंची तो पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की और निशांत कुमार को स्वास्थ्य मंत्री बनने पर बधाई दी। पूरी खबर पढ़ें 9. मोतिहारी में भाई-बहन समेत 3 जिंदा जले मोतिहारी में शुक्रवार देर रात एक होलसेल दुकान में आग लग गई। हादसा देर रात करीब साढ़े 12 बजे की है। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी दो मंजिला इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भयावह थी कि दूर से ही लपटें दिखाई दे रहीं थीं। पूरा इमारत किसी भट्टी की तरह जलती दिखाई दी। पूरी खबर पढ़ें 10. शादी समारोह में हंगामा, खुलेआम लहराया पिस्टल दरभंगा में शादी समारोह में हंगामा और पिस्टल लहराने का मामला सामने आया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक 6 से 7 युवक नशे की हालत में थे। हथियार के बल पर बारातियों के साथ-साथ राहगीरों को भी परेशान किया। सभी युवक जबरन समारोह में घुस गए। डीजे के सामने पहुंचकर पिस्टल लहराते हुए डांस करने लगे। पूरी खबर पढ़ें 11. पानी में मिला बच्चे का शव, आंख निकालने का आरोप नवादा में शनिवार की सुबह 9वीं के छात्र का गोनी पहाड़ के पास पानी से शव बरामद हुआ है। इसके बाद ग्रामीणों ने मुफस्सिल थाना पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। आक्रोशित भीड़ ने सड़क जाम कर आगजनी भी की। मृतक की पहचान गोनवां गांव निवासी वंशराज उर्फ बंसू राज(15) के रूप में हुई है। पूरी खबर पढ़ें
12. तिलक समारोह में भोज खाने के बाद 40 लोग बीमार गया में एक तिलक समारोह के भोज के बाद 40 लोग बीमार पड़ गए। सभी को उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुरुआ प्रखंड स्थित धाना विगहा गांव का है। धाना विगहा गांव निवासी शिक्षक रमेश दास के भांजे के तिलक समारोह का आयोजन किया गया था। पूरी खबर पढ़ें 13. हादसे के बाद केबिन में फंसा रहा पिकअप ड्राइवर भागलपुर में तेज रफ्तार पिकअप सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप का अगला हिस्सी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। ड्राइवर केबिन में फंस गया। करीब चार घंटे तक मदद की गुहार लगाता रहा, ‘मेरा दम घुट रहा है, मुझे जल्दी निकालो।’ मदद करने के लिए आसपास के लोग पहुंचे। पूरी खबर पढ़ें अब वो खबर जो हटकर है 14. जहानाबाद के स्कूल में मटन-तंदूर पार्टी का VIDEO जहानाबाद के सरकारी स्कूल में टीचरों की मटन पार्टी का वीडियो सामने आया है। वीडियो स्कूल के ही एक छात्र ने बनाया और ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण स्कूल पहुंचे और हंगामा किया। घटना की शिकायत स्थानीय शिक्षा विभाग को दी गई है। मामला नेहालपुर प्लस टू विद्यालय का है। पूरी खबर पढ़ें
जानिए कल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम 15. कल बिहार के 19 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट मौसम विभाग ने कल यानी रविवार को उत्तर बिहार के 19 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है। राज्य में 13 मई तक मौसम ऐसा ही रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *