बंगाल CM सुवेंदु के PA हत्याकांड का बिहार कनेक्शन:बक्सर से 2 युवकों को उठा ले गई पश्चिम बंगाल STF; कुख्यात से भी घंटों पूछताछ

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (PA) की हत्याकांड की जांच बिहार के बक्सर जिले तक पहुंच गई है। इस हाई-प्रोफाइल मामले की जांच के लिए पश्चिम बंगाल एसटीएफ की टीम ने बक्सर के तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी की। पुलिस सूत्रों के अनुसार, एसटीएफ ने जिले से दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है और उन्हें अपने साथ पश्चिम बंगाल ले गई है। वहीं इलाके के कुख्यात विशाल श्रीवास्तव से भी पूछताछ की गई है। कुख्यात अपराधी को पूछताछ के बाद छोड़ा बंगाल एसटीएफ ने बक्सर के कुख्यात अपराधी विशाल श्रीवास्तव से भी पूछताछ की। विशाल पर बक्सर जिले में हत्या, लूट और आर्म्स एक्ट सहित 22 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। हालांकि, पूछताछ में हत्याकांड में उसकी सीधी संलिप्तता न पाए जाने पर एसटीएफ ने उसे छोड़ दिया। सूत्रों के मुताबिक, एसटीएफ ने मयंक मिश्रा और विक्की मौर्य नामक दो युवकों को हिरासत में लिया है। पूछताछ के बाद टीम उन्हें पश्चिम बंगाल ले गई है। हालांकि, उनकी गिरफ्तारी की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। डीएसपी ने जानकारी देने से किया इनकार बताया जा रहा है कि बंगाल एसटीएफ पिछले कुछ दिनों से बिहार के कई जिलों में इस मामले की जांच कर रही थी। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बक्सर में यह कार्रवाई की गई। टीम ने स्थानीय पुलिस की सहायता से कई स्थानों पर दबिश दी और संदिग्ध गतिविधियों से जुड़े लोगों की जानकारी जुटाई। इस पूरे मामले पर बक्सर पुलिस फिलहाल कोई टिप्पणी करने से बच रही है। बक्सर डीएसपी ने भी जांच की संवेदनशीलता का हवाला देते हुए जानकारी देने से इनकार कर दिया। इस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड से बक्सर का नाम जुड़ने के बाद जिले में चर्चाएं तेज हो गई हैं। स्थानीय पुलिस और खुफिया एजेंसियां भी मामले पर नजर बनाए हुए हैं। बक्सर के अपराधी के इनपुट पर यूपी से शार्प शूटर गिरफ्तार मामले में यूपी से एक गिरफ्तारी हुई है। बलिया एसपी ओमवीर सिंह के पीआरओ ने कहा, “हमें खबरों से पता चला है कि राज सिंह नाम के शूटर को गिरफ्तार किया गया है। वह बलिया का रहने वाला बताया जा रहा है। गिरफ्तारी कहां से हुई। ये कौन है। पुलिस टीम इसके बारे में पता कर रही है। यूपी पुलिस सूत्रों के मुताबिक, चंद्रनाथ रथ की हत्या में कोलकाता पुलिस ने बलिया निवासी शार्प शूटर राज सिंह को अयोध्या से गिरफ्तार किया है। उसे कोलकाता ले जाया गया है, ये बिहार के बक्सर में रह रहा था। बताया जा रहा है कि बक्सर में एक अपराधी से पूछताछ के बाद कोलकाता पुलिस ने अयोध्या में छिपे राज सिंह को धर दबोचा‌। 6 मई की रात सुवेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट की हुई हत्या पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट (PA) चंद्रनाथ रथ की बुधवार रात 10.30 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई। 42 साल के चंद्रनाथ कोलकाता से मध्यमग्राम जा रहे थे, जहां वे किराए के घर में अकेले रहते थे। हमलावर ने उन्हें सीने में दो और एक पेट में गोली मारी। शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि चंद्रनाथ रथ की बुधवार रात सजिश के साथ हत्या की गई। पुलिस को शक है कि इसमें प्रोफेशनल शूटर शामिल हो सकते हैं। इस वारदात से बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद सियासी हिंसा का डर फिर लौट आया है। इधर, हत्या में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद कर ली गई है। यह बाइक गुरुवार रात बारासात में 11 नंबर रेल गेट इलाके के पास मिली। यह बाइक पहले दमदम इलाके से चोरी हुई थी। पीए हत्याकांड से जुड़ी 3 तस्वीरें… पूरी वारदात को 90 मिनट की टाइमलाइन से समझिए… चंद्रनाथ करीब 9 बजे कोलकाता से निकले : चंद्रनाथ कोलकाता से मध्यमग्राम में अपने किराए के घर पर जाने के लिए स्कॉर्पियो से लौट रहे थे। ड्राइवर गाड़ी चला रहा था। चंद्रनाथ बगल में बैठे थे। रात 10 बजे CCTV में स्कॉर्पियो दिखी : कोलकाता से करीब 20 किलोमीटर दूर मध्यमग्राम में रात 9:58 बजे एक CCTV कैमरे में चंद्रनाथ की स्कॉर्पियो सड़क से गुजरती दिखी। स्कॉर्पियो के गुजरने के कुछ देर बाद इलाके से एक कार और दो बाइक पर सवार तीन लोग पीछे जाते दिखे। 10:30 बजे कार ने स्कॉर्पियो का रास्ता रोका : मध्यमग्राम के दोहरिया जंक्शन के पास कार स्कॉर्पियो से आगे निकल गई और सामने जाकर गाड़ी रोक दी। स्कॉर्पियो ड्राइवर को गाड़ी रोकनी पड़ी। बाइक पर सवार हमलावर ने फायरिंग शुरू की: जब तक चंद्रनाथ और उनका ड्राइवर कुछ समझ पाते, बाइक सवार हमलावर बाईं तरफ आए और 6 से 10 राउंड फायरिंग की। कार छोड़कर भागे बदमाश: वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश कार को वहीं छोड़कर मोटरसाइकिलों पर सवार होकर दो अलग-अलग रास्तों से फरार हो गए। कार की नंबर प्लेट फर्जी : पुलिस ने घटनास्थल से कार जब्त की, लेकिन नंबर की जांच की गई तो वह फर्जी निकला। कार के चेसिस नंबर के साथ भी छेड़छाड़ की गई थी हत्या में ग्लॉक 47X पिस्टल का इस्तेमाल: हमलावरों ने ग्लॉक 47X पिस्टल का इस्तेमाल किया था। इस तरह के मॉडर्न हथियार का इस्तेमाल कोई आम अपराधी नहीं करते। जिस तरह से हमला हुआ, उसे कोई प्रोफेशनल शूटर ही अंजाम दे सकता है। सुवेंदु TMC में थे, तब से चंद्रनाथ उनके साथ थे चंद्रनाथ पहले एयरफोर्स में अफसर थे। VRS लेने के बाद कुछ समय कॉर्पोरेट सेक्टर में काम किया। इसके बाद राजनीति में आ गए। सुवेंदु जब तृणमूल कांग्रेस में थे, तब से चंद्रनाथ उनके लिए काम कर रहे थे। उन्हें सुवेंदु अधिकारी के बेहद करीबी लोगों में गिना जाता था। चंद्रनाथ 2019 में सुवेंदु की ऑफिशियल टीम का हिस्सा बने, तब सुवेंदु ममता बनर्जी सरकार में मंत्री थे। चंद्रनाथ ने भवानीपुर में सुवेंदु के चुनाव अभियान की जिम्मेदारी संभाली थी। भवानीपुर वही सीट है जहां से सुवेंदु ने ममता बनर्जी को विधानसभा चुनाव में करीब 15 हजार वोटों से हराया है। चंद्रनाथ शांत स्वभाव और लो-प्रोफाइल थे। उन्होंने रहारा रामकृष्ण मिशन से पढ़ाई पूरी की थी। कई सालों तक सुवेंदु के करीबी होने के बावजूद वे सुर्खियों से दूर ही रहते थे। 13 साल में अपने 3 करीबियों को खो चुके हैं सुवेंदु 2013 में जब सुवेंदु तृणमूल में थे। तब उनके निजी सहायक प्रदीप झा की मौत हुई थी। हालांकि, जांचकर्ताओं ने मौत को सामान्य माना था। इसके बाद 2018 में उनके पीएसओ शुभव्रत चक्रवर्ती मृत मिले थे। पुलिस ने इसे आत्महत्या माना। इसके बाद 2021 में सुवेंदु के एक और पर्सनल असिस्टेंट पुलक लाहिड़ी की भी असामान्य परिस्थितियों में मौत हो गई थी। ——————————– सुवेंदु के PA की हत्या से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… चंद्रनाथ रथ के आखिरी 90 मिनट: हमलावरों ने स्कॉर्पियो के सामने कार लाकर रास्ता रोका; गोलियां मारीं, 2 सीने में, एक पेट में लगी पश्चिम बंगाल के भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट (PA) चंद्रनाथ रथ की बुधवार रात 10.30 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई। 42 साल के चंद्रनाथ कोलकाता से मध्यमग्राम जा रहे थे, जहां वे किराए के घर में अकेले रहते थे। हमलावर ने उन्हें सीने में दो और एक पेट में गोली मारी। पूरी वारदात को समझने के लिए पूरी खबर पढ़ें…।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *