नमस्कार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार दूसरे दिन जनता से पेट्रोल-डीजल कम इस्तेमाल करने की अपील की। इसे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नाकामी का सबूत बताया। उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के नए शांति प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे यूपी के साइको किलर के बारे में बताएंगे.… ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. PM लगातार दूसरे दिन बोले- पेट्रोल-डीजल कम इस्तेमाल करें, सोने की खरीद टालें, तेल कम खाएं प्रधानमंत्री मोदी ने लगातार दूसरे दिन लोगों से ईंधन और संसाधनों का कम इस्तेमाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि हर नागरिक से अपील है कि पेट्रोल डीजल का उपयोग कम करें। मेट्रो, इलेक्ट्रिक बस और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करें। उन्होंने आगे कहा;- सोने के आयात पर भी देश का बहुत बड़ा पैसा विदेश जाता है। जब तक हालात सामान्य न हों हम सोने की खरीद टालें। गोल्ड की जरूरत नहीं है। PM मोदी की देशवासियों से अपील… अब राहुल की प्रतिक्रिया पढ़िए… पूरी खबर पढ़ें… 2. बंगाल में मंत्रियों को विभाग बांटे, गृह मंत्रालय सुवेंदु ने रखा; अग्निमित्रा को महिला-बाल विकास पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के मंत्रालयों का बंटवारा हो गया है। सीएम ने गृह मंत्रालय अपने पास रखा है। निषिथ प्रमाणिक को खेल और युवा कल्याण मंत्रालय सौंपा गया। दिलीप घोष को ग्रामीण विकास, पशु संसाधन विकास, कृषि विपणन की जिम्मेदारी मिली। अग्निमित्रा पॉल महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण, नगर निकाय विभाग संभालेंगी। BSF को फेंसिंग के लिए जमीन मिलेगी: CM सुवेंदु ने पहली कैबिनेट बैठक की। इसमें उन्होंने भारत-बांग्लादेश बॉर्डर फेंसिंग के लिए 45 दिन में BSF को जमीन देने का फैसला किया। नए आपराधिक कानून लागू होंगे। दरअसल, TMC सरकार ने राज्य में नए आपराधिक कानून भारतीय न्याय संहिता (BNS) को लागू नहीं किया था। साथ ही केंद्र की आयुष्मान भारत और जन आरोग्य योजना भी पश्चिम बंगाल में भी लागू की जाएंगी। वहीं, पश्चिम बंगाल में 31 सीटों के चुनाव नतीजों को लेकर TMC सुप्रीम कोर्ट पहुंची। पार्टी का दावा है कि इन सीटों पर जीत का अंतर, SIR के दौरान हटाए गए वोटों से कम था। पूरी खबर पढ़ें… 3. बृजभूषण के गढ़ गोंडा पहुंचीं रेसलर विनेश फोगाट, बोलीं- आज मैच खेलूंगी, मैंने WFI को जवाब दे दिया है भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण का आरोप लगाने वालीं रेसलर विनेश फोगाट सोमवार को गोंडा पहुंचीं। उन्होंने कहा, गोंडा में मैं कंपटीशन खेलने आई हूं। मैंने इसके लिए 27 अप्रैल को ही रजिस्ट्रेशन कराया था। WFI के अध्यक्ष चाहते हैं कि मैं कुश्ती छोड़ दूं। हार मान लूं। मुझे दो शो-कॉज नोटिस मिले हैं। मैंने शॉर्ट में जवाब दे दिया है, लेकिन वो 14 दिन वाला जवाब तुरंत मांग रहे हैं। अभी हमारे पास पूरा समय है। मेरे खेलने से दो दिन पहले जानबूझकर ये नोटिस दे दिया गया। बृजभूषण से मिले हैं WFI अध्यक्ष संजय: विनेश ने कहा कि मैंने एक जवाब दे दिया है। दूसरा जवाब भी तैयार कर रही हूं। मेरे पूरे जवाब से पहले ही कैसे दोषी करार दे दिया? मुझे WFI के अध्यक्ष संजय सिंह टुकड़े-टुकड़े गैंग का सदस्य बता चुके हैं। वो और बृजभूषण सिंह मिले हुए हैं। मुझे आतंकवादी, खालिस्तानी भी बोल सकते हैं। इसलिए मैं यहां खेलने में असुरक्षित महसूस कर रही हूं। पढ़ें पूरी खबर… 4. ट्रम्प ने ईरान का जंग रोकने का प्रस्ताव ठुकराया, बोले- मुझे पसंद नहीं आया अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के नए शांति प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। ट्रम्प ने कहा कि ईरान का जवाब उन्हें पसंद नहीं आया। अमेरिका ने शर्त रखी है कि ईरान 12 साल तक यूरेनियम संवर्धन रोके और अपने पास मौजूद 60% एनरिच्ड यूरेनियम अमेरिका को सौंप दे। बदले में अमेरिका प्रतिबंधों में राहत देने को तैयार है। तेल कीमतों में उछाल आया: अमेरिका के ईरान का प्रस्ताव ठुकराने के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड 104 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया। होर्मुज संकट के चलते सप्लाई प्रभावित होने की आशंका बढ़ी। पूरी खबर पढ़ें… 5. यूपी में ट्रेन-अस्पताल में घुसकर हत्याएं करने वाला साइको किलर, 26 घंटे में 3 को कनपटी पर गोली मारी यूपी में चलती ट्रेन और अस्पताल में हत्याएं करने वाला साइको किलर निकला है। उसकी उम्र करीब 45 साल है। 6 साल पहले आर्मी से रिटायर्ड हुआ है। आरोपी ने 26 घंटे में 3 हत्याएं कीं। तीनों को उनकी कनपटी पर गोली मारी, ताकि बचने का कोई मौका न मिले। तीनों हत्याएं जानिए… पहली- चंदौली में रविवार सुबह करीब 7 बजे पैसेंजर ट्रेन में युवक को गोली मार दी। दूसरी- वाराणसी में रविवार रात 2 बजे जम्मू तवी एक्सप्रेस ट्रेन में। तीसरी- चंदौली में सोमवार सुबह साढ़े 8 बजे। प्राइवेट अस्पताल में घुसकर बेड पर लेटी महिला की कनपटी पर पिस्टल सटाकर गोली मार दी। वारदात की तीनों जगहों के बीच की दूरी करीब 20 से 25 किमी है। पुलिस अफसरों का कहना है कि आरोपी का नाम गुरप्रीत सिंह उर्फ वीरेंद्र है। वह 2020 में आर्मी से रिटायर्ड है। अमृतसर का रहने वाला है। तीनों हत्याएं उसने ही की हैं। जांच में सामने आया कि वह साइको किलर है। पढ़िए पूरी खबर… 6. सुवेंदु PA हत्याकांड- अयोध्या से अरेस्ट युवक चुनाव लड़ना चाहता था, मंत्री के साथ तस्वीर बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या में बलिया के रहने वाले राज सिंह को बंगाल पुलिस ने अयोध्या से पकड़ा है। पुलिस को शक है कि वह हत्या में शामिल है। इसके अलावा बिहार के बक्सर से भी 2 संदिग्ध शूटर्स मयंक राज मिश्रा और विक्की मौर्य को पुलिस ने पकड़ा है। तीनों को कोर्ट से 13 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया है। मंत्री दयाशंकर और बृजभूषण के साथ तस्वीर: गिरफ्तारी के बाद राज सिंह का एक पोस्टर सामने आया है। इसमें उसने खुद को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का प्रदेश महासचिव बताया है। उसके फेसबुक अकाउंट में मंत्री दयाशंकर सिंह के साथ की तस्वीर है। पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह के साथ उसकी रील भी है। पड़ोसियों के मुताबिक, राज नेता बनना चाहता था। वह ब्लॉक प्रमुख का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था। उसने फेसबुक अकाउंट के बॉयो में लिखा था- मिशन 2026 (चिलकहर ब्लॉक प्रमुख)। बलिया जिला कोर्ट पहुंचीं राज की मां जामवंती ने कहा- मेरे बेटे को फंसाया जा रहा है। हमारी बंगाल में कोई रिश्तेदारी नहीं है, न ही हम कभी बंगाल गए। मैं सरकार से मांग करती हूं कि बेटे के साथ न्याय हो। मामले की CBI से जांच कराई जाए। 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… मौसम: राजस्थान का बाड़मेर देश में सबसे गर्म, पारा 46.8°C: यूपी, हरियाणा, पंजाब और बिहार में बारिश का अलर्ट, चार धाम यात्रियों से यात्रा टालने की अपील (पूरी खबर पढ़ें) इंटरनेशनल: हंतावायरस के संपर्क में आए 17 यात्री अमेरिका लाए गए: 42 दिन क्वारंटीन में भेजा; इस वायरस से किडनी फेल होने का खतरा (पूरी खबर पढ़ें) स्पोर्ट्स: ‘विराट के खिलाफ बयान देने के लिए पैसे ऑफर हुए’ :जर्मन मॉडल लिजलाज बोलीं- मुझे अलग-अलग मैगजीन से बहुत सारे कॉल आए (पूरी खबर पढ़ें) नेशनल: केरलम सीएम का ऐलान जल्द, वेणुगोपाल राहुल की पसंद: कांग्रेस नेता बोले- हमारे यहां मोदी-शाह सारे फैसले लें, ऐसा सिस्टम नहीं (पूरी खबर पढ़ें) नेशनल: कांग्रेस का आरोप-सरकार ने राहुल की इंस्टाग्राम रील ब्लॉक की: तमिलनाडु CM विजय के साथ बनाई थी; सरकार बोली- इंटरनल सिस्टम की गलती से हुआ (पूरी खबर पढ़ें) इंटरनेशनल: नेतन्याहू बोले- ईरान के नए सुप्रीम लीडर जिंदा: बंकर में छिपे, सत्ता पर पिता खामेनेई जैसी पकड़ नहीं, जनता के विद्रोह का डर सता रहा (पूरी खबर पढ़ें) यूपी: काशी में जम्मू-तवी एक्सप्रेस में यात्री की हत्या: बाथरूम से निकलते ही सिर में गोली मारी; ट्रेन में हत्या की दो दिन में दूसरी वारदात (पूरी खबर पढ़ें) बॉलीवुड: ‘विराट के खिलाफ बयान देने के लिए पैसे ऑफर हुए’: जर्मन मॉडल लिजलाज बोलीं- मुझे अलग-अलग मैगजीन से बहुत सारे कॉल आए (पूरी खबर पढ़ें) 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… बिहार में ट्रांसफॉर्मर से सीधे मोबाइल चार्ज कर रहे लोग बिहार में कुछ लोग ट्रांसफॉर्मर से सीधे मोबाइल चार्ज करते दिख रहे है। वीडियो वायरल होने के बाद किसी ने इसे बिहार की जुगाड़ टेक्नोलॉजी कहा तो किसी ने बिजली व्यवस्था पर सवाल उठा दिए। 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… आज का एक्सप्लेनर: पीएम मोदी क्यों चाहते हैं कि आप सोना न खरीदें, ऐसी 7 अपील के पीछे की कहानी; क्या आपको चिंता करनी चाहिए ग्राउंड रिपोर्ट: एक महिला, 6 साल, रेप-छेड़छाड़ के 10 झूठे केस: हनीट्रैप के जरिए सरकारी फंड से लाखों की उगाही, पुलिस के पास रिकॉर्ड नहीं मंडे मेगा स्टोरी: सरकारी खजाने से सोमनाथ मंदिर बनवाने के खिलाफ थे गांधी: नेहरू उद्घाटन में क्यों नहीं गए; आज 75 साल पूरे होने पर मोदी पहुंचे भास्कर इन्वेस्टिगेशन: महिला रिपोर्टर की शूटर्स से मर्डर की डील: कहा- पति को मरवाना है, बड़ा नेता है, बोला- हत्या लाइव दिखाऊंगा; पिस्टल हाथ में रख दी जरूरत की खबर- तेज धूप में लग सकती है लू: न करें ये 9 गलतियां, धूप में इन 8 बातों का रखें ध्यान, डॉक्टर से जानें लक्षण और बचाव फिजिकल हेल्थ- गर्मियों में हाइपरनेट्रेमिया का रिस्क: इन 5 कारणों से बढ़ता ब्लड में सोडियम, 9 संकेत इग्नोर न करें, जानें कैसे बचें 🌍 करेंट अफेयर्स ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज कन्या राशि वालों के लिए स्थान परिवर्तन फायदेमंद रहेगा। मकर राशि वालों की इनकम के नए सोर्स बन सकते हैं। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…