पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट, पठानकोट तीसरे स्थान पर:7 बच्चों को मेरिट में मिली जगह, 97.99 फीसदी स्टूडेंट्स पास; चेतिका अंगराला अव्वल

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से सोमवार को दसवीं का परिणाम घोषित कर दिया गया है। पिछले साल के मुकाबले पठानकोट जिला एक पायदान ऊपर चढ़कर तीसरे पर पहुंच गया है। 2026 में जिले का पास प्रतिशत 97.99 फीसदी रहा। इस साल जिले में 5833 में से 5716 बच्चे पास हुए। जिले में 7 बच्चों ने स्टेट मेरिट में दबदबा बनाया। ग्रामीण एरिया से संबंध रखने वाले बच्चों ने कामयाबी हासिल की है। साल 2025 में 98.02 फीसदी रिजल्ट के साथ पठानकोट प्रदेश में चौथे नंबर पर रहा था। 2024 में 99.22 फीसदी रिजल्ट के साथ प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा और 2023 में 99.18 फीसदी था और पंजाब में टॉप पर रहा। 2022 में भी जिला दूसरे स्थान पर रहा था। चेतिका अंगराला रही अव्वल श्री चूनी लाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल फिरोजपुर कलां से चेतिका अंगराला ने 96.92 फीसदी (650 में से 630) अंक लेकर जिले में पहला व स्टेट मेरिट में 15वां स्थान हासिल किया। एसआरकेपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बुंगल की रिधिमा शर्मा ने 629 अंक लेकर दूसरा व मेरिट में 16वां स्थान हासिल किया। मॉडर्न एंजल्स पब्लिक हाई स्कूल गड़म्मल की सुहानी शर्मा व गवर्नमेंट हाई स्कूल सिहोड़ा कलां की अंशिका ने 626 अंक लेकर संयुक्त रूप से जिले में तीसरी व मेरिट में 19वां स्थान हासिल किया। इन विद्यार्थियों का भी बढ़िया रिजल्ट इसी तरह से बाबा नागा सर्वहितकारी विद्या मंदिर स्कूल घरोटा की रिधिमा ने 625 अंक लेकर चौथा व मेरिट में 20वां और केआरपी प्रीमियर हाई स्कूल तारागढ़ के मनप्रीत सिंह और महाराणा प्रताप आदर्श हाई विद्यालय भब्बर के हर्षित जरियाल ने 624 अंक लेकर संयुक्त रूप से मेरिट में 21वां, जिले में पांचवां स्थान हासिल किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *