शादी के 13 दिन बाद युवती की मौत:यमुनानगर में स्कूल बस के नीचे सिर आया, ननद ने भी दम तोड़ा, पति गंभीर घायल

यमुनानगर में मंगलवार सुबह एक स्कूल बस ने बाइक सवारों को कुचल दिया। इस हादसे में ननद-भाभी की मौत हो गई। युवती का की शादी 13 दिन पहले ही हुई थी। हादसे में उसका पति भी गंभीर रूप से घायल है। तीनों सुबह मंदिर में पूजा करने जा रहे थे। छछरौली-पांवटा साहिब रोड पर मानकपुर इंडस्ट्री के पास यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों तथा घायल को सिविल अस्पताल पहुंचाया। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है, और घायल को उपचार के लिए भर्ती कर लिया गया है। मृतकों की पहचान यमुनानगर के ही गंगानगर कॉलोनी निवासी खुशबू (25) और यूपी के इटावा निवासी पूजा (18) के तौर पर हुई है। खुशबू के पति शिवकुमार का इलाज चल रहा है। हादसे के बाद की 3 तस्वीरें… हम इसे अपडेट कर रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *