गोपालगंज सिविल कोर्ट में मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह और सिंगर गुंजन सिंह से जुड़े एक चर्चित मामले में सुनवाई हुई। ADJ-1 की अदालत में उनकी जमानत याचिका पर बहस की गई। कोर्ट ने मामले को ‘ऑर्डर’ पर रखते हुए अगली सुनवाई के लिए 15 तारीख तय की है। बचाव पक्ष की ओर से पटना हाई कोर्ट के वकील कुमार हर्षवर्धन और सिविल कोर्ट के वरीय वकील राजेश कुमार पाठक ने अपनी दलीलें पेश कीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए बचाव पक्ष और अभियोजन के बीच विस्तार से कानूनी बहस हुई। यह मामला एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में हथियार लहराने से जुड़ा है। कुल 9 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की थी आरोप है कि सार्वजनिक कार्यक्रम में विधायक और गायक की मौजूदगी में खुलेआम हथियार लहराए गए थे। साथ ही, कार्यक्रम में अश्लील डांस का भी गंभीर आरोप लगा था। पुलिस ने इस संबंध में तुरंत कार्रवाई करते हुए विधायक अनंत सिंह, सिंगर गुंजन सिंह सहित कुल 9 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की थी। वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने इसे सार्वजनिक शांति भंग करने और आर्म्स एक्ट के उल्लंघन के रूप में देखा है। अनंत सिंह और गुंजन सिंह दोनों ही अपने-अपने क्षेत्रों की प्रभावशाली हस्तियां हैं, जिसके कारण इस मामले पर पूरे बिहार की नजरें टिकी हुई हैं। 15 तारीख को होने वाली सुनवाई इस प्रकरण में निर्णायक साबित हो सकती है। फिलहाल, बहस पूरी होने के बाद कोर्ट ने फैसले को सुरक्षित रखते हुए अगली तारीख निर्धारित कर दी है। अगली सुनवाई के 15 मई को की जाएगी पटना हाईकोर्ट से पहुंचे वकील कुमार हर्षवर्धन ने बताया कि, ‘अनंत सिंह की मोकामा विधायक गिरफ्तारी पर रोक लगाने के लिए भी अदालत से अपील की गई थी, इस पर कोर्ट ने सुनवाई के लिए अगली मामले को ऑर्डर पर रखते हुए अगली सुनवाई के 15 को की जाएगी।’ वकील कुमार हर्षवर्धन ने कहा, ‘कोर्ट को बताया कि जिस आधार पर इनपर FIR हुआ है वह एक AI वीडियो प्रतीत हो रहा है। ऐसा लग रहा है कि उसमें दो वीडियो एक साथ मिक्स कर के चलाया जा रहा है।’ गिरफ्तारी पर स्टे लगाने के लिए प्रेयर किया गया – वकील वकील कुमार हर्षवर्धन ने बताया, ‘जिन्होंने इस वीडियो को एडिट कर के बनाया है उसपर FIR ना करके मोकामा विधायक अनंत सिंह और गुंजन सिंह पर जो महज एक गेस्ट के तौर पर हुए थे। इसमें हम लोगों रिलीफ के लिए अंतरिम बेल फाइल की हैं और और गिरफ्तारी पर स्टे लगाने के लिए प्रेयर किया गया है।’ वहीं, वरिष्ठ वकील राजेश पाठक ने कहा कि, विधायक अनंत सिंह को राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। उनका दावा है कि वायरल वीडियो एडिट कर प्रसारित किया गया है और उस वीडियो से अनंत सिंह व भोजपुरी गायक-अभिनेता का कोई संबंध नहीं है।’