विनेश फोगाट के सपोर्ट में उतरीं साक्षी मलिक:बोलीं- WFI ने ऐसे नियम बनाए, जिससे वह कमबैक न कर पाए

हरियाणा की ओलिंपियन पहलवान साक्षी मलिक विनेश फोगाट के सपोर्ट में उतर आई हैं। मंगलवार को साक्षी मलिक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट पर भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) पर सवाल खड़े किए। साक्षी ने कहा- सभी को नमस्कार, मैं ओलिंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक। पिछले कुछ दिनों से विनेश की ट्रायल को लेकर जो भी मैटर चल रहा है, उस पर मीडिया मेरे व्यूज जानना चाहती है। मैं दो-तीन दिन से विचार में थी, क्योंकि विनेश एक पार्टी की विधायक है और मेरा किसी पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है। मैं ऐसे बहुत से उदाहरण दे सकती हूं, जहां दूसरे देश की स्पोर्ट्स फेडरेशन अपनी खिलाड़ियों के लिए नियम आसान करती है, ताकि वहां महिलाएं मां बनने के बाद भी देश के लिए खेल सके और पदक जीत सके। वहीं, अपनी फेडरेशन (WFI) दो-तीन दिन पहले ऐसे नियम लागू कर देती है कि विनेश कमबैक न कर सके। मेरा प्रधानमंत्री, खेलमंत्री और रेस्लिंग फेडरेशन से भी अनुरोध है कि विनेश की ट्रायल ली जाए, ताकि वह भी देश के लिए पदक जीते और देश का नाम रोशन कर सके और ऐसा उदाहरण सेट कर सके कि अपने देश में भी महिलाएं मां बनने के बाद खेल सकती है, पदक जीत सकती है और देश का नाम रोशन कर सकती है। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *