घर में 15 फीट लोहे की जंजीरों में जकड़ी युवती:पानीपत में परिजनों ने बनाया बंधक; समाजसेवी ने छुड़ाया; परिवार बोला-भाग जाती है

हरियाणा के पानीपत शहर से मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक घर के भीतर एक युवती को पिछले कई दिनों से करीब 15 फीट लंबी लोहे की मोटी जंजीर से बांधकर रखा गया था। युवती को कैदी बनाकर रखने वाला कोई और नहीं, बल्कि उसका अपना ही परिवार था। नारी तू नारायणी उत्थान समिति और पुलिस की टीम ने मौके पर छापामारी कर युवती को इस बंधन से मुक्त कराया। वहीं, परिवार ने इस पर तर्क देते हुए कहा कि लड़की पहले भी दो बार घर से भाग चुकी है। दोबारा ना भाग जाए इसलिए बांधा गया था।
इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *