हरियाणा 12वीं के टॉपर्स के सक्सेस मंत्र:दीपिका की रोज 6-7 घंटे सेल्फ स्टडी, योगिता का सोशल मीडिया पर अकाउंट ही नहीं, उदिता का टारगेट NDA

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) के 12वीं के परिणामों में रेवाड़ी जिले के गांव जांट की रहने वाली दीपिका ने 500 में से 499 अंक हासिल कर प्रदेश में टॉप किया है। उन्होंने विवेकानंद विद्या मंदिर, चिल्लर से पढ़ाई की और बेटियों के दबदबे को बरकरार रखते हुए इतिहास रचा। समाजशास्त्र के लेक्चरर अशोक मेघवाल की इस होनहार बेटी दीपिका की इस सफलता की सबसे खास बात यह रही कि उन्होंने इसके लिए कोई भारी-भरकम कोचिंग नहीं ली। उन्होंने पूरी तरह सेल्फ स्टडी पर भरोसा किया और प्रतिदिन 6 से 7 घंटे लगन के साथ पढ़ाई की। वह आईएएस बनना चाहती हैं। दीपका ने बताया कि रिजल्ट आने पर हरियाणा टॉप करने की बात पापा से सुनीं तो उसका पूरा शरीर कांपने लगा। आंखों में आंसू भर आए। उसे पहली बार लगा कि आज पापा भी मेरे साथ मजाक कर रहे हैं। अपनी आंखों से रिजल्ट देखने पर उसे विश्वास हुआ। वहीं, रुड़की (रोहतक) के कन्या गुरुकुल की उदिता 500 में से 498 नंबर लेकर स्टेट में दूसरे नंबर पर रही। उसका अपनी सक्सेस का मंत्र बताया कि वह पूरी तरह अपनी पढ़ाई को लेकर फोकस रही। अब उसका सपना एनडीए में जाने का है। उधर, 500 में से 497 अंक हासिल क स्टेट में थर्ड टॉपर बनीं योगिता ने कहा कि उसका सपना भी आईएएस बनना है। वो 7 घंटे पढ़ाई करती थी। मोबाइल सिर्फ पढ़ाई के लिए इस्तेमाल किया। सोशल मीडिया पर उसका कोई भी अकाउंट नहीं है। दीपिका ने रिजल्ट पर कही ये बातें… स्टेट टॉपर योगिता बोलीं- आईएस बनकर करूंगी देश की सेवा पिता किसान और मां गृहिणी
उचाना क्षेत्र के काकड़ोद गांव की रहने वाली बेटी योगिता ने आर्ट संकाय में 497 नंबर प्राप्त करके तीसरा स्थान प्रदेश में पाया है। तीसरा स्थान प्राप्त किया। योगिता पुत्री बलवान बुड़ायन गांव के शिक्षा भारती ग्लोबल स्कूल की छात्रा है। योगिता किसान परिवार है। दो भाई बहनों में वो बड़ी है। योगिता ने बताया कि 10वीं कक्षा में भी वो प्रदेश में तीसरे स्थान पर रही थी। योगिता ने बताया कि उसके पिता बलवान खेती करते है और कविता गृहणी है। कोई भी सोशल मीडिया पर अकाउंट नहीं आईएएस बनना उसका सपना है। वो 7 घंटे पढ़ाई करती थी। मोबाइल सिर्फ पढ़ाई के लिए इस्तेमाल किया। कोई भी सोशल मीडिया पर उसका अकाउंट नहीं है। परिवार के साथ-साथ स्कूल स्टॉफ को इसका श्रेय योगिता ने दिया। पिता बलवान, माता कविता ने कहा कि बेटी ने गांव का नाम पूरे प्रदेश में रोशन कर दिया है। बेटी आज बेटों से कम नहीं है। बेटी का आईएएस बनने का सपना है जिसे वो कड़ी मेहनत से पूरा करेंगी। ग्रामीण अंचल के बच्चे निरंतर सफल हो रहे प्रिंसिपल हरेंद्र कुमार ने इस उपलब्धि के लिए स्कूल स्टॉफ, योगिता को बधाई देते हुए कहा कि ये ग्रामीण क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। ग्रामीण अंचल के बेटे, बेटी निरंतर स्थान प्राप्त कर रहे है। योगिता पढ़ाई में शुरू से ही अव्वल थी। योगिता ने स्कूल, क्षेत्र एवं जिले का नाम रोशन करने का काम किया है। ————————- हरियाणा टॉपर्स की ये खबर भी पढ़ें…. हरियाणा 12वीं बोर्ड में टॉप-थ्री पोजिशन पर 4 लड़कियां:बोर्ड की साइट क्रैश, ओवरऑल रिजल्ट 84.67%, रेवाड़ी की दीपिका 499 अंक लेकर स्टेट टॉपर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने मंगलवार को 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया। इस बार पास प्रतिशत 84.67% रहा। स्टेट टॉपर्स के पहले तीन स्थानों पर चार लड़कियों ने कब्जा जमाया। चिल्लर (रेवाड़ी) के विवेकानंद विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल की दीपिका ने 500 में से 499 अंक लेकर स्टेट में टॉप किया। (पूरी खबर पढ़ें)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *