तरनतारन में पुलिस मुठभेड़ में चार शूटर घायल:वारदात करने जा रहे दो बदमाशों को पुलिस ने घेरा, तभी बचाने आए दो साथियों ने किया हमला

पंजाब के तरनतारन जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच एक बड़ी मुठभेड़ (Encounter) हुई है। थाना वल्टोहा के अंतर्गत आने वाले गांव ‘असल उत्तर’ में हुई इस कार्रवाई में कुख्यात गैंगस्टर प्रभ दासूवाल के चार गुर्गों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान चारों आरोपी घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है। इसमें दो आरोपियों को पुलिस ने घेरा तो दो उसके साथी बचाने आए और पुलिस किया हमला। थाना वल्टोहा में इन आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इन आरोपियों के पिछले आपराधिक रिकॉर्ड और प्रभ दासूवाल के नेटवर्क से जुड़ी कड़ियों को खंगालने में जुटी है। किसी बड़ी वारदात के फिराक में थे, पुलिस ने घेरा तरनतारन पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि गैंगस्टर प्रभ दासूवाल के शूटर इलाके में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गांव असल उत्तर ट्रैक के पास विशेष नाकाबंदी की। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार संदिग्धों को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन उन्होंने भागने की कोशिश करते हुए पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो शूटर हुए घायल एसएसपी सुरिंदर लांबा ने बताया कि पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की और आरोपियों का पीछा किया। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से दो आरोपी आकाशदीप सिंह और सनी के पैरों में गोली लगी और वे घायल हो गए। पुलिस ने मौके से एक पिस्टल और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। साथियों को छुड़ाने आए दो अन्य आरोपियों से भी मुठभेड़ मामले में मोड़ तब आया जब पुलिस पार्टी घटनास्थल पर क्राइम सीन टीम का इंतजार कर रही थी। तभी एक अन्य मोटरसाइकिल पर सवार दो और बदमाश वहां पहुंचे। इन दोनों ने अपने घायल साथियों को पुलिस की गिरफ्त से छुड़ाने के इरादे से पुलिस पार्टी पर फिर से गोलियां चलानी शुरू कर दीं। पुलिस की जवाबी फायरिंग में ये दोनों आरोपी भी घायल हो गए। इनकी पहचान सुखविंदर सिंह और सनी के रूप में हुई है। आरोपियों से अवैध हथियार बरामद एसएसपी तरनतारन ने इस मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया इस पूरी कार्रवाई में कुल चार आरोपी घायल हुए हैं। पुलिस ने बहादुरी का परिचय देते हुए न केवल हमले का जवाब दिया, बल्कि चारों खतरनाक शूटरों को काबू भी किया। आरोपियों के पास से अवैध हथियार और वाहन बरामद कर लिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *