चंडीगढ़ | चंडीगढ़, पंजाब समेत देशभर में दूध महंगा हो गया है। इसके दाम 2 रुपए प्रति लीटर बढ़ गए हैं। बुधवार को अमूल, मदर डेयरी व वेरका ने इसका ऐलान किया। तीनों कंपनियों ने अलग-अलग तरह के दूध के दामों में ये बढ़ोतरी की है। नई दरें आज से लागू हो जाएंगी। वेरका ने 500 एमएल की थैली एक रुपए महंगी की है। गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन के अनुसार, कीमतों में ये बढ़ोतरी दूध के ऑपरेशन व उत्पादन की कुल लागत में बढ़ोतरी के कारण की जा रही है। वेरका दूध की नई दरें: स्टैंडर्ड मिल्क: हरा पैकेट 32 की बजाय 33 रुपए का होगा {फुल क्रीम: लाल पैकेट अब 35 की बजाय 36 रुपए का होगा {टोन्ड मिल्क: पीला पैकेट 29 रुपए की बजाय 30 का होगा।