कुंवारे को शादी का झांसा देकर हनीट्रैप में फंसाया:फतेहाबाद में 3 पुलिसकर्मी समेत 10 लोगों का गिरोह; महिला-दो आरोपी भेज चुके जेल

फतेहाबाद जिले में 10 लोगों का एक गिरोह कुंवारे लोगों को शादी का झांसा देकर उन्हें हनीट्रैप में फंसा रहा है। इनमें महिलाओं से लेकर पुलिसकर्मी तक शामिल हैं। पहले कुंवारे युवक ढूंढे जाते हैं, फिर उन्हें महिला से मिलवाया जाता है। इसके बाद उनसे कभी किराया देने तो कभी गिरवी रखे गहने छुड़वाने के नाम पर पैसा ऐंठा जाता है। ऐसा ही मामला गांव ढाणी ठोबा निवासी युवक के साथ हुआ। इसके बाद गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। गिरोह में शामिल महिला और पड़ोसी दंपती उससे साढ़े तीन लाख रुपए ठग चुके हैं। गिरोह की मुख्य साजिशकर्ता महिला और दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजे जा चुके हैं। मामले में पुलिस ने तीन पुलिसकर्मियों, चार महिलाओं समेत 8 लोगों पर केस दर्ज किया है। ये पुलिसकर्मी फतेहाबाद शहर की हुडा चौकी में तैनात हैं। बताया जा रहा है कि गिरोह में शामिल महिला ने एक अन्य युवक से भी पहले 60-70 हजार ठगे गए थे। इस मामले में गिरफ्तार हुई महिला रीतू सोशल मीडिया पर भी पूरी एक्टिव रही है। उसके इंस्टाग्राम पर 31 हजार और फेसबुक पर 87 हजार फॉलोअर्स हैं। जानिए…युवक को कैसे फंसाया गहने-फोन छुड़वाने के बहाने लिए रुपए सतपाल ने बताया कि सबसे पहले उससे गिरवी रखे गए फोन व स्कूटी छुड़वाने के नाम पर 32 हजार रुपए लिए गए। इसके बाद गहने छुड़वाने के नाम पर 30 हजार रुपए और लिए गए। फिर एक दिन मकान के किराए के लिए छह हजार रुपए ले लिए गए। इस तरह अलग-अलग बहाने बनाकर उससे कुल 3 लाख 50 हजार रुपए ठगे गए हैं। कैसे उच्चाधिकारियों तक पहुंचा मामला आगामी जांच जारी- एसएचओ सिटी थाना प्रभारी सुरेंद्रा ने बताया कि इस मामले में पुलिस हेड कांस्टेबल राकेश, ड्राइवर सुनील कुमार व महिला रीतू को गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेज चुकी है। मामले की आगामी जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *