लुधियाना के मॉडल टाउन इलाके में बाइक सवार दो बदमाश एक बच्ची से बैग झपटकर फरार हो गए। वारदात रंगीला चिल्ड्रन स्कूल के सामने हुई। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में स्नेचरों को लेकर सहम है। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्कूल के सामने हुई वारदात
शिकायतकर्ता सुनील कुमार निवासी आर मॉडल टाउन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 12 मई 2026 को शाम करीब 7:35 बजे उसकी पत्नी की भांजी पलक रंगीला चिल्ड्रन स्कूल के सामने पहुंची थी। इसी दौरान पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो अज्ञात युवक उसके हाथ में पकड़ा बैग झपटकर फरार हो गए। बैग में था iPad और कैश
पीड़ित परिवार के अनुसार छीने गए बैग में एक iPad, छोटा पर्स, कॉलेज का आई-कार्ड और करीब 1000 रुपए की नकदी थी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
परिवार ने तुरंत आसपास के लोगों की मदद से आरोपियों की तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग पाया। CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
थाना मॉडल टाउन पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 304 और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।