लुधियाना में 5 घंटे में करोड़पति बना शख्स:₹7 की टिकट पर निकला ₹1 करोड़ का इनाम; बोला- सबसे पहले कर्ज चुकाऊंगा

लुधियाना में एक फैक्ट्री में काम करने वाला मजदूर महज 5 घंटे में करोड़पति बन गया। वह दोपहर करीब 1 बजे फैक्ट्री से लंच करने बाहर निकला था। इसी दौरान उसने 7 रुपए में लॉटरी का टिकट खरीदा। उसी दिन शाम करीब 6 बजे ड्रा निकला, जिसमें उसकी 1 करोड़ रुपए की लॉटरी लग गई। हालांकि इससे पहले भी उसकी 45 हजार की लॉटरी निकली थी। लॉटरी जीतने के बाद वह भावुक हो गया। उसने बताया कि उस पर काफी कर्ज है। अपनी और पत्नी की बीमारी के इलाज के लिए उसने लोगों से पैसे उधार लिए थे, जिन्हें चुकाना मुश्किल हो रहा था। उसने कहा कि अब सबसे पहले वह अपना सारा कर्ज चुकाएगा। 7 रुपए वाली 4 बंडल टिकटें खरीदीं जानकारी के अनुसार, लाखोवाल गांव का रहने वाला रणधीर सिंह (40) एफसीआई नाम की फैक्ट्री में काम करता है। रणधीर ने बताया कि वह 9 मई को दोपहर करीब 1 बाजे लंच के लिए बाहर आया था। इसक बाद वह लॉटरी का टिकट लेने के लिए चला गया। यहां से 7 रुपए वाली 4 बंडल टिकटें खरीदीं। रणधीर बताते हैं कि उन्होंने बस यूं ही किस्मत आजमाने के लिए टिकटें ली थीं। जैसे ही शाम 6 बजे ड्रॉ का परिणाम आया उन्हें अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ। उन्होंने एक करोड़ रुपए का पहला इनाम जीता था। 13 मई को लॉटरी की एजेंसी पर जाकर इनाम क्लेम किया। परिवार में बुजुर्ग माता-पिता, पत्नी और दो बच्चे रणधीर के परिवार में बुजुर्ग माता-पिता, उनकी पत्नी, दो बच्चे एक बेटा और एक बेटी है। उनका बेटा पढ़ाई में काफी होनहार है, पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) की 12वीं की परीक्षा में 84% अंक हासिल किए। रणधीर ने कहा कि वह इन पैसों का बड़ा हिस्सा अपने बच्चों की उच्च शिक्षा पर खर्च करेंगे। रणधीर बोले- सबसे पहले कर्ज चुकाऊंगा लॉटरी जीतने के बाद रणधीर की आंखों में खुशी के साथ-साथ पुराने संघर्षों के आंसू भी थे। उन्होंने बेहद भावुक होते हुए कहा कि मुझ पर काफी कर्ज है। अपनी और पत्नी की बीमारी के इलाज के लिए मैंने लोगों से पैसे उधार लिए थे, जिन्हें चुकाना मुश्किल हो रहा था। अब सबसे पहले मैं अपना सारा कर्ज उतारूंगा। पहली बार 45 हजार की निकली थी लॉटरी रणधीर के लिए लॉटरी का यह शौक नया नहीं था। उन्होंने बताया कि शुरुआत में जब उन्होंने पहली बार हाथ आजमाया था तब उनकी 45 हजार रुपए की लॉटरी निकली थी। उस छोटी सी जीत ने उन्हें उम्मीद दी थी कि शायद कभी बड़ा बदलाव आए। तब से वह कभी-कभार अपनी किस्मत आजमा लिया करते थे। ********* ये खबर भी पढ़ें: ₹3 करोड़ का लॉटरी विनर 5वें दिन मिला: पंजाब होली बंपर के विजेता बने; बोले- खबरें पढ़ी, TV पर देखा लेकिन यकीन ही नहीं हो रहा था
पंजाब में 3 करोड़ रुपए की लॉटरी जीतने वाला व्यक्ति मिल गया है। यह लॉटरी जालंधर में फिल्लौर के रहने वाले ईंट भट्ठा मालिक मक्खन सिंह और उनकी पत्नी कमलेश कौर ने जीती है। अब उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है। (पढ़ें पूरी खबर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *