गुरुग्राम में NH-48 पर हीरो होंडा चौक के पास सर्विसलेन पर एक कैंटर ने स्कूटी सवार को कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। मृतक की पहचान नई बस्ती के रहने वाले युवक के रूप में हुई है। वह स्कूटी पर जा रहा था, इसी दौरान सामने से आ रहे एक कैंटर से टकरा गया। कैंटर ड्राइवर द्वारा इमरजेंसी ब्रेक लगाए गए। कैंटर ड्राइवर विशाल शर्मा का कहना है कि स्कूटी सवार गलत दिशा से सड़क पर आ गया था। जिसके चलते स्कूटी सवार उसके कैंटर से टकरा गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह कुछ समय पहले ही घर से निकला था। चश्मदीदों के मुताबिक ट्रक चालक अपनी स्पीड में आ रहा था जिस वक्त यह हादसा हुआ वही पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और ड्राइवर से पूछताछ हा की जा रही है हादसे के कारण हीरो होंडा चौक पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने बाद में डायवर्ट कर सुचारु करवाया, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।