जालंधर की 8 वर्षीय हरनाज कौर ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स 2026 में अपना नाम दर्ज कराया है। उन्होंने लटककर 25 सेकेंड में 50 हूला हूप करने का अनोखा कारनामा किया है, जिससे वह ऐसा करने वाली भारत की पहली बच्ची बन गई हैं। हरनाज ने बताया कि उनकी उम्र में भारत या विश्व में किसी अन्य बच्ची ने यह उपलब्धि हासिल नहीं की है। उन्होंने अपनी इस अनूठी गेम को खुद ही विकसित किया है, जिसमें लटकने और हूला हूप करने को एक साथ जोड़ा गया है। चार साल से हूला हूप का कर रही थी अभ्यास तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली हरनाज पिछले चार साल से अधिक समय से हूला हूप का अभ्यास कर रही हैं। वह प्रतिदिन स्कूल जाने से पहले दो घंटे अभ्यास करती हैं और स्कूल के बाद होमवर्क निपटाने के बाद भी अपने खेल को समय देती हैं। परिवार में खुशी का माहौल दिलराज सिंह और गगनदीप कौर की बेटी हरनाज की इस उपलब्धि से परिवार और शहर में खुशी का माहौल है। रिश्तेदारों और शहरवासियों द्वारा उन्हें लगातार बधाइयां दी जा रही हैं। हरनाज शुरू से ही प्रतिभाशाली रही हरनाज के माता-पिता ने अपनी बेटी की इस सफलता पर गर्व व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हरनाज शुरू से ही प्रतिभाशाली रही है और उसकी कड़ी मेहनत व लगन के कारण ही उसे यह सम्मान मिला है।