रेवाड़ी के गांव नेहरूगढ़ में सेना के जवान ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सैन्य जवान योगेश की फिलहाल बाडमेर में पोस्टिंग थी और 25 दिन पहले छुट्टी लेकर घर आए थे। सूचना के बाद नाहड़ चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। अभी सुसाइड के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया, परंतु इसके पीछे मानसिक परेशानी बताई जा रही है।
इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं…