काशी विश्वनाथ धाम प्रतिदिन पहुंच रहे लाखों श्रद्धालु:मंदिर न्यास की अपील – दोपहर में दर्शन करने से बचें, शयन आरती में देश-विदेश के भक्त

बाबा विश्वनाथ की नगरी में श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। मंदिर के बाहर 44 डिग्री की गर्मी में भी भक्तों की लंबी लाइन लग रही है। मंदिर प्रशासन ने भी व्यवस्थाओं में बदलाव किया है। श्रद्धालुओं को चार गेट से प्रवेश कराया जा रहा है। वही शायन आरती में बाबा के दर्शन के लिए काशीवासियों के साथ-साथ देश-दुनिया से आये पर्यटकों की भीड़ पहुंच रही है। अब जानिए पर्यटकों ने क्या कहा दिल्ली से पहुंचे आदित्य कुमार ने बताया कि वह पिछले 1 घंटे से लाइन में लगे हैं। उन्होंने बताया कि लाइन में बीच से कुछ लोग घुस जा रहे हैं व्यवस्था अच्छी नहीं है। हालांकि उन्होंने कहा कि लाइन में लगकर बाबा का दर्शन करना काफी अच्छा रहता है इसलिए कितने भी घंटे लगे वह लाइन में लगकर ही बाबा का दर्शन करेंगे। परिवार के साथ इस रीता ने बताया कि वह अपने बच्चों को सनातन धर्म और मंदिरों के बारे में बता रही है जिससे आगे चलकर उसकी आस्था मंदिर से जुड़ी रहे गर्मी की छुट्टी है इसलिए वह धार्मिक यात्रा पर अपने पूरे परिवार के साथ निकली है। मंदिर में गर्मी के मद्देनजर की गई है विशेष व्यवस्था मंदिर एडीएम शंभू शरण सिंह ने कहा – मंदिर न्यास द्वारा निर्धारित एसओपी के अंतर्गत धाम परिसर के विभिन्न स्थलों पर शुद्ध आर०ओ० वाटर कूलर स्थापित किए गए हैं, जिससे श्रद्धालुओं को शीतल पेयजल उपलब्ध कराया जा सके। जिन स्थानों पर वाटर कूलर उपलब्ध नहीं हैं, वहां बड़े मटकों में ठंडे जल की व्यवस्था की गई है तथा मंदिर कर्मियों द्वारा निरंतर श्रद्धालुओं को गिलासों के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अतिरिक्त विभिन्न स्थानों पर ओआरएस घोल एवं ग्लूकोज की भी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। जिससे दर्शनार्थियों को भीषण गर्मी में राहत मिल सके। श्रद्धालुओं के पैरों को गर्म फर्श से सुरक्षित रखने हेतु सम्पूर्ण धाम परिसर में उच्च गुणवत्ता की जूट मैट बिछाई गई है। मंदिर न्यास की अपील – दोपहर में दर्शन करने के लिए बचे श्रद्धालु उन्होंने कहा दर्शन पथ पर पर्याप्त छाया उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जर्मन हैंगर एवं टेंसाइल स्ट्रक्चर लगाए गए हैं तथा वातावरण की तपन कम करने एवं श्रद्धालुओं को शीतलता प्रदान करने के लिए मिस्ट फैन भी स्थापित किए गए हैं। किसी भी आपात अथवा विषम परिस्थिति से निपटने हेतु मंदिर न्यास द्वारा, आरोग्य केंद्र, एंबुलेंस एवं प्रशिक्षित कर्मियों की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। यदि किसी श्रद्धालु की तबीयत खराब होती है तो उन्हें तत्काल चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराते हुए अस्पताल पहुंचाकर उपचार कराया जा रहा है। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास श्रद्धालुओं से अपील करता है कि वे अत्यधिक गर्मी वाले दोपहर के समय दर्शन हेतु आने से यथासंभव बचें तथा घर से भोजन एवं पर्याप्त जल ग्रहण कर ही यात्रा प्रारम्भ करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *