हरियाणा के महेंद्रगढ़ में गुरुवार अल सुबह एक व्यक्ति ने अपनी मां की हत्या कर खुद कुएं में छलांग लगा ली। आसपास के लोगों ने पुलिस की सहायता से व्यक्ति को कुएं से निकाला। कुएं में कूदने से व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए पीजीआईएमएस रोहतक रेफर किया गया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। शहर के मोहल्ला कायमपुरा निवासी 45 वर्षीय सुनील कुमार ने बुधवार-गुरुवार रात को करीब दो बजे बाद अपनी 70 वर्षीय मां ब्रह्मादेवी की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मां की हत्या करने के बाद वह भी सब्जी मंडी के पास शंकर भगवान मंदिर के नजदीक कुएं में कूद गया। कुएं में कूड़ा पड़ा हुआ था तथा उसकी गहराई भी करीब 50 फुट ही है। सुबह करीब साढ़े चार पांच बजे जब सब्जी मंडी में आए लोगों ने उसको कुएं में कूदते हुए देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सुबह करीब सात बजे व्यक्ति को कुएं से बाहर निकाला। गंभीर रूप से हुआ घायल कुएं में कूदने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसको पीजीआईएमएस रोहतक के लिए रेफर कर दिया गया। पीजीआई में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जेठानी को मिली डेडबॉडी वहीं, सुबह महिला घर से बाहर नहीं निकली तो उसकी जेठानी घर में गई, उसने महिला ब्रह्मादेवी की डेडबॉडी घर के अंदर देखी। इस पर उसने अपने परिजनों को बताया। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव कब्जे में लिया मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस के अनुसार व्यक्ति ने पहले अपनी मां की हत्या की है। जिसके बाद वह कुएं में कूद गया। शराबी था व्यक्ति, करता है लड़ाई झगड़ा आस पड़ोस व परिजनों का कहना है कि व्यक्ति सुनील झगड़ालू था तथा अपनी मां के साथ लड़ाई झगड़ा करता रहता है। घर में उसकी मां व वह दोनों अकेले ही रहते थे। वह कभी कभार हलवाईयों के साथ वेटर या हेल्पर के रूप में काम करने जाता तथा शाम को शराब पीकर घर आता था। मां घरेलू महिला सुनील की मां ब्रह्मादेवी एक घरेलू महिला थी। परिवार में वह अपने इकलौते बेटे के साथ ही रहती थी। ब्रह्मादेवी के पिता कभी भी कुछ समय पूर्व मौत हो गई थी। जिसके बाद से वह तथा उसका बेटा दोनों ही मकान में रहते थे।