मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:पुलवामा ग्रेनेड अटैक के आतंकी की हत्या; ईरान जंग पर ट्रम्प-नेतन्याहू में टकराव; यूपी सरकार ने 28 लाख कर्मचारियों की सैलरी-पेंशन बढ़ाई

नमस्कार, पुलवामा में 2020 में हुए ग्रेनेड हमले में शामिल आतंकी हमजा बुरहान की हत्या कर दी गई। उधर, ईरान जंग पर ट्रम्प और नेतन्याहू में टकराव बढ़ गया है। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे कॉकरोच जनता पार्टी के X अकाउंट ब्लॉक होने की खबर बताएंगे… ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. पुलवामा ग्रेनेड अटैक में शामिल आतंकी हमजा बुरहान की हत्या, POK में गोली मारी गई पुलवामा में 2020 में हुए ग्रेनेड हमले में शामिल आतंकी हमजा बुरहान की पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मुजफ्फराबाद के AIMS कॉलेज के बाहर अज्ञात हमलावरों ने उस पर गोलियां चलाईं। आतंकी हमजा 2020 के पुलवामा ग्रेनेड अटैक में शामिल था। उसने CRPF के बंकर पर ग्रेनेड हमला किया था। भारत से पाकिस्तान गया, फिर आतंकी संगठन से जुड़ा: भारत सरकार के मुताबिक, पुलवामा का रहने वाला 23 साल का हमजा बुरहान अल बद्र आतंकी संगठन से जुड़ा था। वह कानूनी तरीके से पाकिस्तान गया और वहां आतंकी बन गया। जांच एजेंसियों का आरोप है कि वह युवाओं को संगठन में शामिल होने के लिए उकसाता था और फंडिंग करता था। भारत ने हमजा को साल 2022 में आतंकी घोषित किया था। पूरी खबर पढ़ें… 2. ईरान जंग पर ट्रम्प-नेतन्याहू में टकराव, अमेरिका डील चाहता है, लेकिन इजराइल नहीं ईरान जंग को लेकर अमेरिका और इजराइल के बीच टकराव सामने आया। CNN के मुताबिक, इजराइली PM नेतन्याहू चाहते हैं कि ईरान पर हमले जारी रहें, जबकि अमेरिकी प्रेसिडेंट ट्रम्प बातचीत और डील को मौका देना चाहते हैं। मंगलवार को दोनों नेताओं ने एक घंटे फोन पर बातचीत की। इसमें नेतन्याहू ने ईरान पर हमले रोकने को बड़ी गलती बताया। पहले ट्रम्प ईरान पर हमला करने वाले थे: CNN के मुताबिक, अमेरिका ईरान पर हमला करने की तैयारी कर रहा था। इस मिशन का नाम ‘ऑपरेशन स्लेजहैमर’ रखा गया था। लेकिन करीब 24 घंटे बाद ट्रम्प ने मंगलवार को होने वाले हमले फिलहाल टाल दिए। ट्रम्प ने कहा कि कतर, सऊदी अरब और UAE जैसे खाड़ी देशों की अपील के बाद यह फैसला लिया गया। पूरी खबर पढ़ें… 3. बंगाल के सभी मदरसों में वंदे मातरम गाना अनिवार्य, मदरसों को रिपोर्ट भी सौंपनी होगी पश्चिम बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य हो गया है। शुभेंदु सरकार ने यह फैसला लिया। यह नियम- सरकारी, सहायता प्राप्त और गैर सहायता प्राप्त मदरसों पर तुरंत लागू होगा। अब सभी मदरसों को इस आदेश को लागू करने के बाद इसकी रिपोर्ट भी विभाग को सौंपनी होगी। केंद्र का आदेश- वंदे मातरम पहले गाया जाएगा: 11 फरवरी को केंद्र ने राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए थे। इसमें साफ लिखा था कि अगर राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ और राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ साथ में गाए या बजाए जाएं, तो पहले वंदे मातरम गाया जाएगा। इस दौरान गाने या सुनने वालों को सावधान मुद्रा में खड़ा रहना होगा। BSF को जमीन दी जाएगी: शुभेंदु सरकार ने यह भी फैसला लिया है कि भारत-बांग्लादेश सीमा पर फेंसिंग के लिए सीमा सुरक्षा बल (BSF) को जमीन दी जाएगी। 600 एकड़ जमीन 45 दिनों के भीतर BSF को सौंपी जाएगी। पूरी खबर पढ़ें… 4. यूपी में महंगाई भत्ता 2% बढ़ाकर 60% किया:28 लाख कर्मचारी-पेंशनर्स को फायदा यूपी सरकार ने गुरुवार को राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स का महंगाई भत्ता (DA) 2% बढ़ा दिया। अब 58% की जगह 60% महंगाई भत्ता मिलेगा। प्रदेश में 16 लाख कर्मचारी और 12 लाख पेंशनर्स हैं। यानी, कुल 28 लाख कर्मचारियों को इसका फायदा मिलेगा। 1 जनवरी से मिलेगा एरियर, PF खाते में जमा होगा: राज्य वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने बताया कि 1 जनवरी, 2026 से कर्मचारी और पेंशनर्स को 60% महंगाई भत्ते की दर से भुगतान किया जाएगा। कर्मचारियों को 1 जनवरी से 30 अप्रैल तक का बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता एरियर के तौर पर उनके भविष्य निधि (PF) खाते में जमा किया जाएगा। जबकि, 1 मई से बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता जून में मिलने वाले वेतन में दिया जाएगा। रिटायर कर्मचारियों को एरियर खाते में मिलेगा: यूपी सरकार के रिटायर कर्मचारयों को 1 जनवरी से 30 अप्रैल तक के बढ़े हुए महंगाई भत्ते का एरियर उनके पेंशन खाते में जमा किया जाएगा। वहीं, 1 मई से बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता जून में मिलने वाली पेंशन के साथ मिलेगा। पूरी खबर पढ़ें… 5. शुभेंदु PA हत्याकांड- नाम के कंफ्यूजन में गिरफ्तार हुआ राज सिंह, बोला- लगता था एनकाउंटर हो जाएगा बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या में बलिया के राज सिंह की गिरफ्तारी कनफ्यूजन में हुई थी। सीबीआई कोर्ट ने उन्हें गुरुवार को बरी कर दिया। एसओजी ने संदिग्ध शूटर के तौर पर 11 मई को राज सिंह को अयोध्या से गिरफ्तार किया था। इसके बाद बंगाल पुलिस उन्हें साथ ले गई। राज ने बताया- सब गलतफहमी में हुआ। पुलिस को राजकुमार सिंह को उठाना था। राज सिंह ने दैनिक भास्कर को बताया- उन लोगों ने मेरी बात नहीं मानी। डरा-धमकाकर कहते रहे कि बोल- तूने कैसे किया? मुझे कोलकाता ले जाया गया। हर समय डर लगता था कि कहीं मेरा फर्जी एनकाउंटर न कर दें, क्योंकि मुझे वहां की भाषा नहीं आती। फिर सीबीआई ने मुझे दिलासा दिया। कहा- अगर गलत नहीं हो, तो तुम्हारे साथ गलत नहीं होगा। मां से गले लगकर रोने लगे राज: राज सिंह 10 दिन तक बंगाल पुलिस, सीआईडी और सीबीआई की कस्टडी में रहे। राज सिंह सीबीआई कोर्ट से बरी होने के बाद गुरुवार को अपने घर बलिया पहुंचे। वह मां से गले लिपट गए और दोनों रोने लगे। पूरी खबर पढ़ें… 6. MP-UP, हरियाणा में मिस्र-सऊदी जैसी गर्मी, नौतपा से 4 दिन पहले ही 48°C पहुंचा तापमान 25 मई से नौतपा शुरू हो रहे हैं, लेकिन उससे पहले ही तापमान 48°C पहुंच गया है। एमपी, यूपी और हरियाणा में मिस्र और सऊदी अरब जितनी गर्मी पड़ रही है। यूपी के बांदा में तापमान 48°C पहुंचा, जिससे यह दुनिया का तीसरा सबसे गर्म शहर बना। बांदा से ज्यादा तापमान केवल मिस्र के असवान में 49.4°C और सऊदी अरब के अराफात में 48.4°C है। खजुराहो चौथे स्थान पर रहा, जबकि कई राज्यों के 16 शहरों में पारा 46°C पार गया। यूपी में गर्मी से 8 स्कूली बच्चियां बेहोश: बलरामपुर में भीषण गर्मी के कारण कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में पढ़ाई के दौरान 8 छात्राएं बेहोश हो गईं। सभी को उल्टी, सिरदर्द और बेहोशी जैसी शिकायतें थीं। इनका इलाज चल रहा है। पूरी खबर पढ़ें… 7. कॉकरोच जनता पार्टी का पुराना X अकाउंट ब्लॉक, नया बनाया, लिखा- कॉकरोच मरते नहीं डिजिटल संगठन कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का X अकाउंट गुरुवार को ब्लॉक कर दिया गया। संगठन ने इसके कुछ देर बाद नया अकाउंट बनाया। इसका नाम ‘कॉकरोच इज बैक’ रखा गया और बायो में लिखा- “कॉकरोच डोंट डाय” यानी कॉकरोच मरते नहीं। इंस्टाग्राम में BJP-कांग्रेस से ज्यादा फॉलोअर्स: इंस्टाग्राम पर CJP के शाम 7 बजे तक 1.6 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए, जो देश की किसी भी राजनीतिक पार्टी से ज्यादा हैं। फाउंडर अभिजीत दीपके ने इंस्टाग्राम अकाउंट हैक करने की कोशिश का आरोप भी लगाया है। दरअसल, CJI सूर्यकांत के ‘कॉकरोच’ वाले बयान के विरोध में इसे पार्टी को बनाया गया। पूरी खबर पढ़ें… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… एक पहिए की साइकिल से नेपाल यात्रा पर युवक केरल का एक युवक एक पहिए वाली खास साइकिल से नेपाल यात्रा पर निकला। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में वह ट्रैफिक और खराब रास्तों पर शानदार बैलेंस बनाकर साइकिल चलाता दिखा। लोग उसकी स्किल की तारीफ कर रहे हैं। 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 🌍 करेंट अफेयर्स ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज तुला राशि वालों का प्रस्ताव निर्णायक साबित होगा। वृश्चिक राशि वालों को मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *