रेवाड़ी में जनगणना कर रहे टीचर पर हमला, VIDEO:बुजुर्ग ने मारपीट कर लठ उठाया, पुत्रवधू ने दिया साथ, बचाव में आया पड़ोसी घायल

रेवाड़ी के गांव कन्होरी में जनगणना करने गए TGT टीचर के साथ बुजुर्ग ने पहले मारपीट की और फिर लठ उठा लिया। शोर सुनकर घर से बाहर आई पुत्रवधू ने भी अपने ससुर का साथ दिया। जिस पर बचाव करने आए पड़ोसी लठ लगने से घायल हो गए। बुजुर्ग बेटा दिल्ली पुलिस में कार्यरत बताया जा रहा है। घटना के वीडियो भी सामने आए हैं। जिसमें बुजुर्ग अपनी पुत्रवधू के साथ मिलकर जनगणना करने गए शिक्षक पर लठ से हमला करने का प्रयास कर रहा है। वीडियों में दिखाई दे रहा है कि, टीचर के साथी और एक ग्रामीण उन्हें रोकने का प्रयास करते दिख रहे हैं। रोहड़ाई थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बचाव में आए ग्रामीण भी घायल TGT पवन कुमार ने बताया कि, घटना 19 मई सुबह करीब 10 बजे की है। मैं जनगणना करते हुए दरवाजा नंबर 99 पर पहुंचा तो वहां नंबर नहीं लगा था। मैंने दरवाजे पर नंबर 99 नबंर लिखा और अगले मकान की तरफ चल पड़ा। गली में बुजुर्ग रामकिशन ने गंदी गालियां देते हुए आए और बोले मेरी आज्ञा के बिना मकान पर नंबर कैसे लिख दिया। मेरे आईकार्ड दिखाने पर थप्पड़-मुक्कों से हमला कर दिया। सामने बैठे रणधीर ने जब उन्हें मेरे बारे में बताते हुए रोकने का प्रयास किया तो दौड़कर अंदर से लठ उठाकर लाए और मुझ पर हमला कर दिया। मुझे बचाने के प्रयास में रणधीर के हाथ पर चोट आई। तभी उनकी पुत्रवधू ज्योति घर से बाहर आई और रणधीर को पीटना शुरू कर दिया। पुलिस की मौजूदगी में धमकी शाम को जब मैं एसआई सुरेंद्र को मौका दिखाने अपने एक साथी शिक्षक के साथ उनके घर गया तो रामकिशन ने पुलिस के सामने फिर मुझे जान से मारने की धमकी दी। जिस पर मेरे साथ गए एसआई ने भी कोई रिएक्ट नहीं किया। आरोपी ने दिल्ली पुलिस में कार्यरत अपने बेटे की धौंस भी दिखाई। पुलिस आरोपी के घर में लगे सीसीटीवी से भी सच्चाई का पता लगा सकती है। आरोपी जल्द होंगे गिरफ्तार रोहड़ाई थाना से जांच अधिकारी एसआई सुरेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। पुलिस जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करेगी। किसी को कानून हाथ में लेने और सरकारी काम में बाधा डालने की इजाजत नहीं दी जा सकती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *