दुनिया के 50 सबसे गर्म शहरों में सभी भारत के:इसमें अकेले यूपी के 22 शहर; बांदा में पारा 47.6°C, MP के नौगांव में 46.8°C पहुंचा

देश में शुक्रवार सुबह असामान्य रिकॉर्ड दर्ज किया गया। दुनिया के 50 सबसे गर्म शहरों की लिस्ट में सभी शहर भारत के रहे। उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, हरियाणा के कई शहर दोपहर से पहले ही 42 से 44°C तक पहुंच गए। अकेले उत्तर प्रदेश के 22 शहर गर्म शहरों की लिस्ट में थे। देश में सबसे गर्म यूपी का बांदा 47.6°C के साथ और फिर मध्य प्रदेश का नौगांव 46.8°C के साथ रहा। एमपी अब राजस्थान और विदर्भ से ज्यादा तप रहा है। राजस्थान में तापमान में गिरावट हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 7 दिन उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में तेज लू चलने की आशंका है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा, ओडिशा, तेलंगाना में हीटवेव जारी रहेगी। पूर्वी यूपी-एमपी, विदर्भ और तटीय आंध्र प्रदेश में घर से न निकलने की सलाह दी है। AQI वेदर के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर 3 बजे दुनिया के 22 सबसे गर्म शहरों में पारा 47°C से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। ये सभी शहर भारत के थे। देशभर के मौसम की डिटेल नीचे बताएंगे, उससे पहले सेहत पर गर्मी का असर बताने वाली ये जरूरी खबर… नौतपा में तापमान 45°C के आसपास पहुंच जाता है। इसका असर हमारे साथ-साथ हमारे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर भी पड़ता है। वो भी ओवरहीट हो सकते हैं। इस दौरान मोबाइल, लैपटॉप, ईयरबड्स या पावर बैंक जल्दी गर्म होते हैं। इससे बैटरी डैमेज, लो परफॉर्मेंस या अचानक डिवाइस बंद होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। पूरी खबर पढ़ें… बिहार में बारिश, कश्मीर में बर्फबारी बिहार के अररिया, जहानाबाद, नालंदा और सुपौल में शुक्रवार को बारिश हुई। इस दौरान बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई। महाराष्ट्र के पुणें में भी बारिश हुई। वहीं, जम्मू-कश्मीर के जोजिला में बर्फबारी हुई। 5 सिस्टम, आज से कई इलाकों में बारिश संभव पहाड़ों पर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सिस्टम एक्टिव है, लेकिन कमजोर है। एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन पाकिस्तान के ऊपर और एक बिहार के आसपास बना हुआ है। एक निम्न दबाव का क्षेत्र अरब सागर में बना हुआ है। वहीं, विपरीत चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र भी बना हुआ है। इसके चलते शनिवार को कई जगह मौसम बदल सकता है। दिल्ली, पश्चिम बंगाल, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के साथ लक्षद्वीप में भी बारिश रहेगी। महाराष्ट्र के दक्षिण इलाके कोंकण-गोवा और मुंबई में शनिवार को बारिश हो सकती है। देशभर से मौसम की तस्वीरें… अगले दो दिन के मौसम का हाल
24 मई: 25 मई:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *