हिमाचल में आज हल्की बारिश के आसार:4 जिलों में आंधी-तूफान का पूर्वानुमान, 26 मई से दोबारा हीटवेव की चेतावनी

हिमाचल प्रदेश के कुछेक भागों में आज भी हल्की बारिश के आसार है। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिला के कुछेक स्थानों पर आंधी व तूफान को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कुछेक स्थानों पर 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज तूफान भी चल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार- 24 और 25 मई को अधिकांश भागों में धूप खिलेगी। इससे तापमान में फिर से उछाल आएगा। 26 मई के लिए हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। यह चेतावनी ऊना, बिलासपुर, कांगड़ा और सोलन जिला को जारी की गई है। इन जिलों में हीटवेव चलने से गर्मी का प्रकोप और बढ़ेगा। वहीं बीते शुक्रवार को लाहौल स्पीति के रोहतांग दर्रा, बारालाचा व शिंकुला टॉप में बर्फबारी और अन्य भागों में बारिश के बाद तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान बीते 24 घंटे में 6.3 डिग्री सेल्सियस नीचे गिरा है। राज्य का औसत अधिकतम तापमान भी नॉर्मल से 2.5 डिग्री सेल्सियस नीचे गिर चुका है। भुंतर का पारा 11.7 डिग्री गिरा कुल्लू के भुंतर के तापमान में बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा 11.7 डिग्री की गिरावट के बाद 24.1 डिग्री सेल्सियस रह गया है। शिमला तापमान 5.5 डिग्री गिरने के बाद 25.0 डिग्री, सुंदरनगर का 8.7 डिग्री कम होने के बाद 31.2, कल्पा का 5.1 डिग्री लुढ़कने के बाद 21.4, ऊना का 6.3 डिग्री गिरने के बाद 38.0, सोलन का 6.0 डिग्री कम होने के बाद 30.0, मनाली का 9.8 डिग्री तापमान गिरने के बाद 18.8 और मंडी का पारा बीते 24 घंटे में 7.8 डिग्री कम होने के बाद 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पहाड़ों पर मौसम सुहावना हुआ पहाड़ों पर इसके बाद मौसम सुहावना हो गया है। प्रदेशवासियों और पहाड़ों पर घूमने आ रहे पर्यटकों ने भी गर्मी से राहत की सांस ली है। मगर यह राहत ज्यादा दिन रहने वाली नहीं है। 26 मई से फिर गर्मी बढ़ेगी और हीटवेव चलने का पूर्वानुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *