बिहार में सुधा दूध 1 से 3 रुपये होगा महंगा:COMFED ने बढ़ाए दाम, घी-पनीर-बटर भी हुए महंगे; नई दरें 25 मई से लागू होंगी

बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (COMFED) ने सुधा ब्रांड के दूध और दुग्ध उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। नई दरें 25 मई 2026 से पूरे बिहार में लागू होंगी। फेडरेशन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि पशुपालकों से खरीदे जाने वाले दूध की कीमत बढ़ने, पैकेजिंग, पेट्रोलियम पदार्थ, बिजली और परिवहन लागत में इजाफे के कारण यह फैसला लिया गया है। COMFED के मुताबिक, दूध की खरीद कीमत में 2 रुपये से लेकर 3.13 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ोतरी हुई है, जिसका असर अब बाजार कीमतों पर भी दिखेगा। सबसे ज्यादा असर रोजाना दूध इस्तेमाल करने वाले परिवारों पर पड़ेगा। दूध के दाम में कितनी बढ़ोतरी हुई? सुधा के सभी प्रमुख दूध ब्रांड महंगे हो गए हैं। 500 एमएल और 1 लीटर दोनों पैक के दाम बढ़ाए गए हैं। घी, पनीर और बटर भी हुए महंगे दूध के अलावा सुधा के कई अन्य उत्पादों की कीमतों में भी इजाफा किया गया है। दही, लस्सी और फ्लेवर्ड ड्रिंक की कीमत भी बढ़ी गुलाब जामुन और रसगुल्ला भी महंगे गुलाब जामुन के 1 किलो टिन की कीमत 240 रुपये से बढ़कर 250 रुपये हो गई है। इसमें सीधे 10 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। रसगुल्ला के 1 किलो टिन की कीमत 220 रुपये से बढ़कर 240 रुपये हो गई है। इसमें भी 20 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। गुलाब जामुन और रसगुल्ला मिक्स के 1 किलो टिन की कीमत 230 रुपये से बढ़कर 250 रुपये हो गई है। इसमें 20 रुपये की बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा असर दूध और दुग्ध उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अब आम लोगों की रसोई का बजट बिगड़ना तय माना जा रहा है। खासकर मध्यम वर्ग और रोजाना दूध, दही, घी और पनीर इस्तेमाल करने वाले परिवारों पर इसका सीधा असर पड़ेगा। हालांकि, COMFED का कहना है कि बढ़ी हुई लागत और किसानों को बेहतर भुगतान देने के लिए यह फैसला जरूरी था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *