भिवानी के गांव किरावड़ में अवैध शराब बेचने के शक में एक चिकन कॉर्नर संचालक को लाठी-डंडों से पीटा। ठेकेदारों व उनके सहयोगियों पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। साथ ही साढ़े आठ हजार रुपए भी छीन ले गए। जिसके बाद पीड़ित के भतीजे को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। इधर, मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम जांच में जुट गई। भिवानी के गांव किरावड़ निवासी विक्रम सिंह (40) ने पुलिस को शिकायत दी, जिसमें बताया कि वह गांव में चिकन कार्नर चलाता है। जो उसने गांव के ही राजबीर से किराए पर लिया हुआ है। रात साढ़े 8 बजे वह होटल पर काम कर रहा था और वहां पर गांव के तीन व्यक्ति मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए। उन्होंने होटल पर आकर पानी की बोतल व खीरा मांगा, जो बाहर डले हुए तकत (चारपाई) पर बैठकर शराब पीने लगे। बोले- यहां अवैध शराब बेचता है इसके करीब 15 मिनट बाद वहां एक बोलेरो गाड़ी में ठेकेदार बैठकर आए, उन्होंने आते ही होटल की तलाशी शुरू कर दी। उन्होंने उसकी गाड़ी, होटल व स्कूटी की तलाशी ली। जिन्होंने जातिसूचक शब्द कहते हुए बोले कि यहां अवैध शराब बेचता है। इसके बाद आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट के बाद आरोपियों ने उसकी दुकान व जेब से करीब 8500 रुपए भी निकाल लिए। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस जब बचाओ-बचाओ का शोर मचाया, तो उसका भतीजा कुभाल उर्फ सन्नी वहां आया, जिसे देखकर आरोपी उसे छोड़कर भाग गए। घायल को तोशाम के अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से डॉक्टरों ने उसे इलाज के बाद भिवानी रेफर कर दिया। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।