पंजाब में 140 करोड़ की हेरोइन पकड़ी, 4 तस्कर अरेस्ट:फिरोजपुर में पाक तस्करों ने भिजवाई थी खेप; 9.5 लाख की ड्रग मनी भी बरामद

पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग फिरोजपुर ने पाकिस्तान से चल रहे ड्रग तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 28.12 किलो हेरोइन और 9.5 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 140 करोड़ आंकी गई है। यह कार्रवाई फिरोजपुर के गुरूहरसहाय इलाके में की गई है। विदेश में बैठे तस्कर और हैंडलरों चला रहे मॉड्यूल प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह मॉड्यूल विदेश में बैठे तस्करों और हैंडलरों के संपर्क में था। आरोपियों को सीमा पार से भेजी गई हेरोइन की खेप उठाने और उसे भारत के अलग-अलग इलाकों में सप्लाई करने का जिम्मा सौंपा गया था। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क से जुड़े हुए थे। जांच एजेंसियां अब इस नेटवर्क के आगे और पीछे के लिंक खंगाल रही हैं ताकि पूरे गिरोह को तोड़ा जा सके। आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां तथा बरामदगी होने की संभावना जताई जा रही है। तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पंजाब पुलिस ने कहा कि सीमा पार से होने वाली तस्करी और नशा कारोबार के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने दोहराया कि राज्य में नशा तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *