यूपी के 14 जिलों में आंधी-बारिश, बिजली गिरने का अलर्ट:53 में लू की चेतावनी; बांदा देश का दूसरा सबसे गर्म शहर, पारा 46.8°C

उत्तर प्रदेश में मौसम के तेवर इन दिनों पूरी तरह बदले हुए हैं। एक ओर नौतपा की शुरुआत के साथ प्रदेश के दक्षिणी हिस्से भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं, तो दूसरी ओर तराई और पूर्वांचल में आंधी, गरज-चमक और हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं। 25 मई से 2 जून तक चलने वाले नौतपा के दौरान गर्मी और तेज होने की संभावना है। 10 जिलों में रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने सोमवार के लिए प्रदेश के 10 जिलों में लू का रेड अलर्ट और 23 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं तराई और पूर्वांचल के 14 जिलों में तेज आंधी, गरज-चमक और हल्की बूंदाबांदी की चेतावनी दी गई है। इन इलाकों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम की डिटेल नीचे बताएंगे, उससे पहले गर्मी के कारण एसिडिटी की समस्या और इससे निपटने के उपायों के बारे में जान लीजिए… देश के कई हिस्सों में तापमान 45°C चल रहा है। इसमें अपच और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। ध्यान न देने पर ये प्रॉब्लम बड़ी हो सकती है। आज ‘जरूरत की खबर’ में जानेंगे कि खानपान, लाइफस्टाइल में बदलाव और घरेलू उपायों से एसिडिटी से निजात पाई जा सकती है। पढ़ें पूरी खबर… मौसम की तस्वीरें- पुरवा हवा और नमी मौजूद रहेगी
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार पुरवा हवाओं और नमी की मौजूदगी के कारण तराई क्षेत्रों में मौसम बदलने के संकेत हैं, जबकि प्रदेश के बाकी हिस्सों में फिलहाल लू और तेज गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। क्या है नौतपा
हिंदू पंचांग के अनुसार जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तभी नौतपा की शुरुआत होती है। सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने के बाद के पहले नौ दिन अत्यंत महत्वपूर्ण माने जाते हैं। इन्हें ही नौतपा कहा जाता है। मान्यता है कि इन दिनों सूर्य की किरणें सीधे पृथ्वी पर पड़ती हैं, जिसके कारण भीषण गर्मी पड़ती है। यह भी कहा जाता है कि जितना अधिक नौतपा तपता है, मानसून के दौरान उतनी ही अच्छी बारिश होती है। अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *