भिवानी के सम्मान समारोह में पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल:सामुदायिक भवन का किया उद्घाटन; प्रदर्शनी का अवलोकन कर चलाई चक्की

भिवानी जिले के गांव पुर में सर्व कल्याण मंच हरियाणा द्वारा 25 मई को प्रतिभा सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन द्वारा पहले से सभी प्रकार की तैयारियों को पूरा कर लिया गया था। वहीं सुरक्षा के लिहाज से पुलिस भी तैनात की गई है। कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने चक्की चलाई। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में लगी प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। वहीं पुरानी एतिहासिक वस्तुओं की भी जानकारी ली। इस दौरान कार्यक्रम में सांसद धर्मबीर सिंह, बवानीखेड़ा विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि, भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक आदि लोग शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *