हरियाणा के फरीदाबाद में एक पेट्रोल पंप पर तेल डालने को लेकर हुए विवाद में पेट्रोल पंप कर्मचारी पर हमला कर दिया गया। दो युवकों ने अपने साथियों के साथ उसके साथ जमकर मारपीटी की। पंप मालिक हरि सिंह नंबरदार के मुताबिक, 23 मई की रात करीब 9 बजे दो युवक बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए आए थे। पंप पर कर्मचारी दूसरी गाड़ी में तेल डाल रहा था, लेकिन दोनों युवक पहले उनकी बाइक में तेल डालने की जिद करने लगे। जिसको लेकर दोनों के बीच में झगड़ा हो गया। इसके बाद युवकों ने मारपीट शुरू कर दी। दोनों ने अपने साथियों को भी बुला लिया और पीटने लगे। अब घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। उधर, पुलिस का कहना है कि उनको किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं दी गई है। मारपीट के PHOTOS… कॉल करके साथियों को बुलाया जानकारी के अनुसार, पल्ला थाना इलाके में सेहतपुर स्थित पेट्रोल पंप में दो युवक आते ही दबंगई दिखाने लगे और पंप कर्मी को पहले अपनी बाइक में पेट्रोल भरने को कहा। कर्मी कार में तेल डाल रहा था तो उसने मना कर दिया। इतना मारा कि मुंह-सिर से खून निकला इससे गुस्साए दोनों युवक वहां से चले गए और कॉल करके अपने साथियों को बुला लिया। दर्जनभर युवाओं ने पंप पर काम कर रहे कर्मचारी के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। उसके मुंह-सिर से खून निकलने लगा। पुलिस बोलीं- शिकायत नहीं मिली उधर, सूचना मिलते ही पल्ला थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पल्ला थाना इंचार्ज सत्य प्रकाश ने बताया कि अभी तक पेट्रोल पंप वालों की तरफ से कोई शिकायत नहीं दी गई है। जब उनके पास शिकायत आएगी, तो उसके मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, पुलिस सीसीटीवी फुटेज इकट्ठा कर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।