लुधियाना में नाले किनारे मिला व्यक्ति का शव:नशे से मौत होने की आशंका, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

लुधियाना के बुड्ढे नाले के किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव मिला है। लोगों ने शव देख तुरंत पुलिस को सूचना दी। इलाके के लोगों का कहना है कि व्यक्ति की मौत नशे से हुई है लेकिन पोस्टर्माटम के बाद मौत के असल कारणों का पता चलेगा। यह घटना थाना डिवीजन नंबर 7 के अंतर्गत आने वाले इलाके में हुई है। पुलिस को सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार, मृतक की आयु लगभग 35 से 40 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस मौके पर मौजूद एक राहगीर ने दावा किया कि व्यक्ति की मौत नशे के कारण हो सकती है, क्योंकि इस इलाके में अक्सर नशा करने वाले लोग आते-जाते रहते हैं। हालांकि, पुलिस ने अभी तक किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है और मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। इलाके के सीसीटीवी भी पुलिस खंगाल रही है। जांच अधिकारी एएसआई रणधीर सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। पुलिस फिलहाल मृतक की पहचान स्थापित करने और उसके परिजनों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *