अगर नहीं संभले तो मशीनें बना देंगी गुलाम, पोप लियो ने एआई को लेकर दी डराने वाली चेतावनी

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर दुनिया भर में बहस के बीच पोप लियो ने एआई के खतरों पर गंभीर चेतावनी दी है. उनका कहना है कि अगर एआई को सिर्फ ताकत और मुनाफे का हथियार बनाया गया, तो यह इंसानियत के लिए बड़ा खतरा बन सकता है. पोप ने युद्ध, निगरानी, झूठी खबरों और टेक कंपनियों के बढ़ते नियंत्रण को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने सरकारों से एआई पर सख्त नियम बनाने और इंसानी मूल्यों को सबसे ऊपर रखने की अपील की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *