देवरिया में पत्नी ने भाइयों के साथ मिलकर पति की पीट-पीटकर हत्या कर दी। सोमवार दोपहर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। इस दौरान पत्नी ने बच्चों को घर से बाहर निकाल दिया और पति को एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद अपने दो भाइयों के साथ मिलकर लाठी-डंडे से पीट कर पति को मार डाला। इस दौरान बच्चों का शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने गेट खोलने की कोशिश की। गेट नहीं खुलने पर वीडियो बनाया, जिसमें महिला और 2 युवक पिटाई करते दिखाई दे रहे हैं। सूचना पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामला बरियारपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुर कला गांव का है। राज्यमंत्री कैलाश राजपूत बोले- आउटसोर्स कर्मचारी सपा मानसिकता के हैं, संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष का नाम भूले फर्रुखाबाद में राज्यमंत्री कैलाश राजपूत ने सोमवार को बिजली विभाग के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि ये कर्मचारी सपा की मानसिकता के हैं और जानबूझकर भाजपा कार्यकर्ताओं के गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित करते हैं। मंत्री शहर के एक होटल में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग में आउटसोर्सिंग पर लगे कर्मचारी अखिलेश यादव के कार्यकाल के हैं। उनकी मानसिकता सपा की है, जिसके कारण वे भाजपा कार्यकर्ताओं के गांवों में बिजली को ‘टू फेस’ कर देते हैं, जबकि अन्य गांवों में सामान्य आपूर्ति बनाए रखते हैं। वहीं संबोधित करते हुए बोले मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से राज्यमंत्री बना हूं। प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ जी, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी जी खाने के बाद वह कुछ सेकेंड के लिए रुके बाद में उन्होंने मंच पर बैठे अन्य लोगों की तरफ देखा तब पंकज चौधरी का नाम बताया गया। पढ़ें पूरी खबर…
रायबरेली में राहुल गांधी के खिलाफ परिवाद दर्ज, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को गद्दार कहने का आरोप; 16 जून को सुनवाई
रायबरेली की एमपी-एमएलए कोर्ट में राहुल गांधी के खिलाफ एक परिवाद दर्ज किया गया है। उन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को ‘गद्दार’ कहने का आरोप लगाया गया है। मामले की अगली सुनवाई 16 जून को तय की गई है। यह परिवाद भाजपा कार्यकर्ता मोहम्मद शकील अहमद ने अदालत में दायर किया है। आरोप है कि 20 मई को रायबरेली में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और आरएसएस के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। पढ़ें पूरी खबर… कानपुर पुलिस कमिश्नर ने ऑफिस घेरने वाले ITBP जवानों पर कार्रवाई के लिए लेटर लिखा; 2 अस्पतालों पर FIR कानपुर में ITBP जवान की मां का हाथ काटने के मामले में सोमवार को मेडिकल जांच कमेटी की रिपोर्ट सामने आ गई है। रिपोर्ट में कृष्णा हॉस्पिटल और पारस हॉस्पिटल दोनों को दोषी पाया गया है। इसके बाद पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने दोनों अस्पतालों के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश दिए हैं। वहीं, 23 मई को बड़ी संख्या में ITBP जवानों ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय घेरा था। इस पर पुलिस कमिश्नर ने नाराजगी जताई है। उन्होंने ITBP के महानिदेशक को पत्र लिखकर जवानों के इस व्यवहार पर कार्रवाई की मांग की है। कहा कि फॉर्मेशन बनाकर खड़े होना अनुशासनहीनता का संकेत देता है और इससे गलत संदेश गया है। पढ़ें पूरी खबर… बस्ती में 2500 महिलाओं ने बबुआ हमार महाराज होइ हे, राजाधिराज होई हैं… सोहर गाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड बस्ती में सोमवार को एक ऐतिहासिक कार्यक्रम में 2500 महिलाओं ने सामूहिक सोहर गाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया। यह उपलब्धि पंडित अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह परिसर में द्वारा आयोजित ‘राम जी का सोहर’ कार्यक्रम के दौरान हासिल हुई। इस दौरान महिलाओं ने पहला सोहर, बबुआ हमार महाराज होइ हे, राजाधिराज होई हैं…। वहीं लंदन से आए गिनीज बुक संस्था के प्रतिनिधि श्रीदास ने मंच से इस विश्व रिकॉर्ड की घोषणा की, जिसके बाद पूरा परिसर तालियों और जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। पढ़ें पूरी खबर… तंजीम फातिमा ने जेल में बेटे अब्दुल्ला आजम से मुलाकात की, 25 मिनट तक अंदर रहीं रामपुर में सपा नेता आजम खान की पत्नी तंजीम फातिमा ने जिला कारागार में अपने बेटे अब्दुल्लाह आजम से मुलाकात की। वह लगभग 25 मिनट तक अंदर रहीं। उनके साथ समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अजय सागर भी मौजूद रहे। अब्दुल्लाह आजम दो पैन कार्ड मामले में सजा काट रहे हैं। आमतौर पर तंजीम फातिमा जब भी आजम खान या अब्दुल्लाह आजम से मिलने जेल आती थीं, तो बाहर निकलने पर मीडिया से बातचीत करती थीं। आजम खान के स्वास्थ्य और जेल व्यवस्था पर प्रतिक्रिया देती थीं, लेकिन इस बार वह मीडिया से बचती नजर आईं। पढ़ें पूरी खबर…
बहराइच में बाघ ने महिला को मार डाला, सिर और गाल काट खाया बहराइच में सोमवार सुबह बाघ के हमले में एक महिला की मौत हो गई। बाघ ने महिला के सिर और चेहरे को बुरी तरह नोच डाला। महिला की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तभी बाघ जंगल की ओर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। परिवार वालों ने बताया कि महिला खेत से लकड़ी लेने के लिए घर से निकली थी। हम लोग उसे अस्पताल भी नहीं ले जा पाए। उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना जिला मुख्यालय से 75 किमी दूर मुर्तिहा कोतवाली क्षेत्र की है। पढ़ें पूरी खबर… झांसी में गर्लफ्रेंड को कुल्हाड़ी से काट डाला: उसने आधी रात घर मिलने बुलाया, बच्चों के सोते समय मर्डर “मेरे घर से लगभग 200 मीटर दूर रजनी का घर है। पति हरियाणा में नौकरी करता था। इसलिए रजनी घर में अकेली रहती थी। हम दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते थे। 8 महीने पहले ये मुलाकात प्यार में बदल गई। हम दोनों चोरी छुपे मिलने लगे। सब ठीक चल रहा था। मगर एक महीने से रजनी शादी करने और साथ रहने की जिद पर अड़ गई। रजनी के 4 बच्चे हैं और मेरे भी 4 बच्चे हैं। मैंने उसे खूब समझाया, लेकिन वो नहीं माना। इसलिए कुल्हाड़ी से उसे काटकर हत्या कर दी।” ये कबूलनामा है रक्षपाल बघेल (43) का। जिसने 22 मई की रात को 8 साल छोटी अपनी गर्लफ्रेंड रजनी अहिरवार (35) की हत्या कर दी। उस रात रजनी ने ही उसे कॉल करके घर बुलाया था। पूरी खबर पढ़ें भदोही में बवाल, 40 राउंड फायरिंग-घरों पर बमबाजी, दो गुटों में विवाद के बाद 50-60 लोगों ने किया हमला, तलवार से हमलाकर नकदी-जेवर लूटे भदोही में दुर्गागंज थाना क्षेत्र के हरदुआ गांव में दो गुटों में विवाद के बाद बवाल हो गया। एक गुट के लोगों ने 50-60 लोगों के साथ मिलकर पूरे मोहल्ले में हमला कर दिया। घरों पर करीब 150 बम बरसाए। 40 राउंड फायरिंग की गई। दो कारों समेत कई बाइकों में तोड़फोड़ की गई। इस दौरान लोग डर के मारे घरों में घुस गए। एक घर में घुसकर सोने चांदी के जेवर, करीब 50 हजार और आईफोन समेत चार मोबाइल लूट लिए। विरोध करने पर एक शख्स पर तलवार से हमला कर दिया। बमबारी में एक महिला छर्रे लगने से बुरी तरह घायल हो गई। उसका पैर फट गया। पूरे शरीर पर घाव के निशान हैं। गांव में करीब 45 मिनट तक बमबाजी और फायरिंग होती रही। हमले की सूचना पर पुलिस पहुंची। जिसपर दहशतगर्द बाइकों से फरार हो गए। पुलिस और फारेंसिक टीम ने गोलियों और बम के निशानों की जांच की। गावं में 4 थानों का फोर्स और एक कंपनी पीएसी तैनात की गई है। पढ़िए पूरी खबर पत्नी की मौत की खबर से पति ने तोड़ा दम: वाराणसी में बेटा मां का शव लेकर घर पहुंचा, तो बाथरूम में पिता मृत मिले वाराणसी के लालपुर-पांडेयपुर थानाक्षेत्र के प्रेमचंद नगर कालोनी में एक बार फिर पति-पत्नी के रिश्तों और साथ जीने मरने की कसमों का उदहारण देखने को मिला। जब बीमार पत्नी की मौत की खबर सुनकर पति ने भी दम तोड़ दिया। बेटा जब मां का शव घर लेकर पहुंचा तो दरवाज बंद मिला। पुलिस बुलाई गयी। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो पिता का शव घर के बाथरूम में मिला। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें की बेटा सैयद कमाल जाफरी पेशे से अधिवक्ता है। और पिता हाजी सैयद कासिम अहमद रिटायर्ड डाककर्मी थे।पूरी खबर पढ़ें लखीमपुर खीरी में शराब के नशे में पिता ने बेटे की हत्या की, पहले बांके से वार फिर गला घोंटा, शव को भूसे में छिपाया, हिरासत में आरोपी लखीमपुर खीरी के भीरा थाना क्षेत्र के ग्राम भवानीपुर में रविवार को शराब को लेकर पिता-पुत्र के बीच हुए विवाद में पिता ने पुत्र की हत्या कर दी। गुस्साए पिता ने पहले बेटे पर बांके से वार किया, फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर शव को भूसे में छिपा दिया। बुआ ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पढ़िए पूरी खबर कानपुर में सैलरी बढ़ाने को लेकर TIL फैक्ट्री के कर्मचारियों का प्रदर्शन: गेट पर धरना और नारेबाजी की, कानपुर में सड़क पर लगा जाम बिल्हौर के चौबेपुर स्थित थ्रेड इंडिया लिमिटेड (टीआईएल) में सोमवार सुबह कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर फैक्ट्री गेट के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। बड़ी संख्या में महिला और पुरुष कर्मचारी कंपनी के मुख्य द्वार पर जमा हो गए, जिससे फैक्ट्री गेट से लेकर मुख्य सड़क तक जाम लग गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात सुचारु कराकर कर्मचारियों व प्रबंधन के बीच वार्ता शुरू करवाई। कर्मचारियों का आरोप है कि लंबे समय से उनके वेतन में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है, जबकि महंगाई लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कई बार प्रबंधन से वेतन वृद्धि की मांग की, लेकिन इस पर कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया। इसी के विरोध में कर्मचारियों ने यूनियन बनाकर सामूहिक आंदोलन शुरू करने का फैसला लिया है।पूरी खबर पढ़ें
बकरीद को लेकर सीएम योगी सख्त, सार्वजनिक स्थलों पर कुर्बानी पर रोक; नई परंपरा की अनुमति नहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार शाम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक समीक्षा बैठक में कई निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि बकरीद के दौरान सार्वजनिक जगहों पर पशुओं की कुर्बानी की अनुमति नहीं होगी। साथ ही जिन पशुओं की कुर्बानी प्रतिबंध है, वह बंद ही रहेगी। कोई भी नई परंपरा शुरू करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इससे पहले योगी ने सड़कों पर नमाज को लेकर भी सख्त बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि सड़कों पर नमाज नहीं पढ़ने दी जाएगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर लोग समझेंगे तो ठीक है, नहीं तो कार्रवाई की जाएगी। 28 मई को बकरीद का पर्व मनाया जाएगा। गोरखपुर में सरयू में डूबने से भाई-बहन की मौत; छुट्टी में ननिहाल घूमने आए थे गोरखपुर में सरयू नदी में डूबने से मासूम भाई-बहन की मौत हो गई। मौसी को गोताखोरों ने बचा लिया। तीनों मंदिर के पास नदी में नहाने गए थे। संतुलन बिगड़ने से तीनों करीब 40 फीट गहरे पानी में चले गए। घाट पर मौजूद एक बच्ची ने शोर मचाया। शोर सुनकर वहां मौजूद लोगों ने नदी में छलांग लगा दी। नदी से किशोरी और एक बच्चे को बाहर निकाला गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। महिला का इलाज जारी है। दूसरी बच्ची का शव करीब दो घंटे बाद गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला जा सका। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की पहचान ग्राम उसरी थाना सिकरीगंज निवासी प्रिंस (11) पुत्र ओमकार और शिवानी (13) पुत्री ओमकार के रूप में हुई है। वहीं, मेहड़ा निवासी माया (16) पुत्री विष्णु का अस्पताल में इलाज जारी है। मामला गोला थाना क्षेत्र का है। पढ़िए पूरी खबर खड़े ट्रक के ड्राइवर-हेल्पर को दूसरे ट्रक ने कुचला, उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा, टायर चेक करते समय पीछे से मारी टक्कर उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर सोमवार तड़के करीब 3:30 बजे सड़क हादसे में ट्रक ड्राइवर और हेल्पर की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब ड्राइवर और हेल्पर टायर की हवा जांच करने नीचे उतरे थे। पीछे से आए ट्रक ने उन दोनों को रौंद दिया। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मोर्चरी उन्नाव भेज दिया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी है। पढ़िए पूरी खबर