खन्ना में वोटिंग शुरू होते ही कांग्रेस-AAP समर्थकों में बहस:बूथ पर भिड़े; गाली-गलौज के आरोप लगाए; पुलिस ने संभाली स्थिति, शांत रहने की हिदायत

खन्ना नगर कौंसिल चुनाव के वार्ड नंबर 15 में आज मतदान शुरू होते ही कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) के समर्थकों के बीच तीखी बहस हो गई। बूथ के बाहर हुई इस झड़प में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गाली-गलौज के आरोप लगाए, जिसके बाद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 15 से कांग्रेस की रीना विजन और आम आदमी पार्टी की मंजू मल्होत्रा उम्मीदवार हैं। रीना विजन कांग्रेस नेता गिन्नी विजन की पत्नी हैं, जबकि मंजू मल्होत्रा ‘आप’ के वरिष्ठ नेता शामलाल मल्होत्रा की पुत्रवधू हैं। मतदान शुरू होने के कुछ देर बाद बूथ के बाहर गिन्नी विजन और शामलाल मल्होत्रा के बेटे राजीव मल्होत्रा के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों को शांत रहने की सख्त हिदायत कहासुनी जल्द ही दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच तनाव में बदल गई। सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप किया और स्थिति को नियंत्रित कर लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत रहने की सख्त हिदायत दी, ताकि मतदान प्रक्रिया बाधित न हो। बिना किसी रुकावट के जारी रहा मतदान पुलिस की कार्रवाई के बाद माहौल शांत हो गया और मतदान बिना किसी रुकावट के जारी रहा। प्रशासन ने बताया कि शांतिपूर्ण चुनाव के लिए सभी संवेदनशील बूथों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *