CM से मिले मांझी, बोले-MLC की एक सीट हमें चाहिए:भांजे को सेट करने में जुटे चिराग; विधान परिषद की 10 सीटों पर 18 जून को वोटिंग

बिहार विधान परिषद की 10 सीटों के लिए चुनाव की घोषणा हो गई है। इनमें एक सीट पर उपचुनाव होना है। इन सीटों के लिए 18 जून को वोटिंग होगी। इस दिन ही मतगणना होगी और रिजल्ट आएगा। CM नीतीश कुमार की सीट पर भी उपचुनाव होगा। चुनाव की अधिसूचना 1 जून 2026 को जारी होगी। उम्मीदवार 8 जून तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 9 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 11 जून तक नाम वापस लेने का मौका दिया जाएगा। चुनाव के ऐलान के साथ ही कंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने एक एमएलसी सीट की डिमांड कर दी है। मंगलवार को मांझी ने सीएम सम्राट चौधरी से मुलाकात की और कहा कि, हम किसी पार्टी के कमजोर नहीं हैं। MLC की 1 सीट हमें कमसे कम मिलनी चाहिए। CM से मुलाकात के बाद मांझी ने कहा- हमारी मांग पहले से है और आज भी हम एक सीट की मांग कर रहे हैं। इससे NDA गठबंधन और मजबूत होगा। कार्यकर्ता नेता और आकर्षित होंगे। ये हमारे और NDA के हित में रहेगा कि हमें MLC की एक सीट दी जाए। बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने बिहार एमएलसी 10 सीटों के चुनाव पर कहा, ‘NDA मिलकर अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा जल्द करेगी और NDA एकजूट है।’ सबसे पहले NDA की सीट शेयरिंग जानिए विधान परिषद की 9 सीटें खाली हो रही हैं। एक सीट पर उपचुनाव होना है। मतलब कुल 10 सीटें हैं। इनमें से 4 पर JDU का कब्जा है। सीट शेयरिंग के तहत ये चारों सीटें JDU के पास रहेंगी। BJP के पास फिलहाल 2 सीट है। इस बार भाजपा के हिस्से में 3 सीट आएगी। बाकी की 2 सीटों में से एक LJP(R) और एक RLM को दी जाएगी। RJD को एक सीट मिल सकती है। चर्चा है कि चिराग पासवान अपने भांजे सीमांत पासवान को MLC बना सकते हैं। बिहार विधान परिषद की जिन 9 सीटों पर चुनाव होना है। जबकि एक सीट पर उपचुनाव होगा। आयोग ने बताया कि इन सदस्यों का कार्यकाल 28 जून को समाप्त हो रहा है, जिसके बाद इन सीटों को भरने के लिए चुनाव कराया जाएगा। नीतीश कुमार वाली सीट पर भी उपचुनाव इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे से खाली हुई विधान परिषद सीट पर भी उपचुनाव कराया जाएगा। आयोग के मुताबिक, यह सीट 30 मार्च 2026 से खाली है। इस सीट का कार्यकाल 6 मई 2030 तक है। बिहार के उच्च सदन में सभी पार्टियों से नए चेहरों की होगी एंट्री BJP की तरफ से तीनों सीटों पर नया नाम जाना तय माना जा रहा है। मौजूदा MLC सम्राट चौधरी पहले ही विधायक बन चुके हैं। संजय मयूख का नाम बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए चल रहा है। इसके अलावा एक एक्स्ट्रा सीट पार्टी को मिलेगी। इस पर भी नए चेहरे का जाना तय माना जा रहा है। JDU से EBC के साथ अल्पसंख्यक की चर्चा JDU से एक नाम निशांत कुमार फाइनल हैं। वह नीतीश कुमार की खाली सीट पर होने वाले उपचुनाव की जगह, नई सीट (जिसका कार्यकाल 6 साल है) से विधान परिषद जाएंगे। जदयू सूत्रों की मानें तो मौजूदा दोनों MLC गुलाम गौस और भीषम सहनी को रिप्लेस किया जाएगा। इनकी जगह नए चेहरे को मौका मिलेगा। अगर उपुचनाव की सीटों को मिला लें तो JDU से 4 MLC बनेंगे। सामाजिक संतुलन के तहत पार्टी अति पिछड़ा (EBC), मुस्लिम और दलित वर्ग से नए चेहरे को विधान परिषद भेजा जा सकता है। नाम को लेकर स्पष्ट तौर पर फिलहाल कोई नेता बोलने से बच रहे हैं। उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के साथ चिराग के भांजे की हो सकती है एंट्री बीजेपी अपने कोटे से एक सीट रालोमो को दे रही है। वहीं, LJP(R) को भी एक सीट BJP कोटे से ही दी जाएगी। RLM कोटे से उपेंद्र कुशवाहा के बेटे और पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का विधान परिषद जाना तय है। वहीं, LJP(R) कोटे से तीन नामों की चर्चा है। इसमें सबसे उपर चिराग पासवान के भांझे सीमांत मृणाल के विधान परिषद जाने की है। वे फिलहाल पार्टी के युवा विंग को लीड कर रहे हैं। विधानसभा चुनाव में पार्टी की तरफ से उन्हें गरखा से कैंडिडेट बनाया गया था, लेकिन हार गए थे। इनके अलावा चिराग पासवान के करीबी वेद प्रकाश पांडेय और पार्टी के सीनियर लीडर हुलास पांडेय के नाम पर भी चर्चा की जा रही है। उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के साथ चिराग के भांजे की हो सकती है एंट्री बीजेपी अपने कोटे से एक सीट रालोमो को दे रही है। वहीं, LJP(R) को भी एक सीट BJP कोटे से ही दी जाएगी। RLM कोटे से उपेंद्र कुशवाहा के बेटे और पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का विधान परिषद जाना तय है। वहीं, LJP(R) कोटे से तीन नामों की चर्चा है। इसमें सबसे उपर चिराग पासवान के भांझे सीमांत मृणाल के विधान परिषद जाने की है। वे फिलहाल पार्टी के युवा विंग को लीड कर रहे हैं। विधानसभा चुनाव में पार्टी की तरफ से उन्हें गरखा से कैंडिडेट बनाया गया था, लेकिन हार गए थे। इनके अलावा चिराग पासवान के करीबी वेद प्रकाश पांडेय और पार्टी के सीनियर लीडर हुलास पांडेय के नाम पर भी चर्चा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *