प्रयागराज पहुंचे CM योगी:400 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे, गंगा दशहरा आरती में शामिल होंगे

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को प्रयागराज पहुंचे हैं। वह नगर निगम में आयोजित “मेयर के तीन साल बेमिसाल” कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इससे पहले उन्होंने सफाई गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मंच पर मेयर ने पौधा देकर सीएम का स्वागत किया। उनके पैर छूकर आशिर्वाद लिया। मंच पर सीएम योगी के साथ जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह और मंत्री नंद गोपाल नंदी भी मौजूद हैं। सीएम योगी करीब 45 मिनट तक विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नगर निगम के नव-निर्मित सदन हॉल का लोकार्पण करेंगे। नगर निगम के नए लोगो का अनावरण किया जाएगा। इसके साथ ही वह विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे। पिछले तीन वर्षों में हुए विकास कार्यों पर आधारित विशेष पुस्तिका का विमोचन भी होगा। नगर निगम कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री संगम क्षेत्र पहुंचेंगे, जहां वह गंगा दशहरा आरती में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शाम 7:05 बजे प्रयागराज से लखनऊ के लिए रवाना होंगे। सीएम के कार्यक्रम से जुड़ी अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *