बिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें:भारतीय जनता पार्टी नहीं बोल पाईं रितु जायसवाल, 50 हजार के इनामी का एनकाउंटर, एक्स बॉयफ्रेंड ने मारा चाकू

नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। बीजेपी ऑफिस में RJD महिला प्रकोष्ठ की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रितु जायसवाल ने पार्टी का दामन थाम लिया है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी नहीं बोल पाईं। वहीं, जीतनराम मांझी ने सीएम से मिलकर MLC की एक सीट मांग की है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 10 खबरें… 1. भारतीय जनता पार्टी नहीं बोल पाईं रितु जायसवाल RJD महिला प्रकोष्ठ की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रितु जायसवाल ने मंगलवार को बीजेपी का दामन थाम लिया है। बीजेपी दफ्तर में प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावनी ने उन्हें बीजेपी की सदस्यता दिलाई। हालांकि, जब वो पार्टी जॉइन कर रही थीं तो भारतीय जनता पार्टी नहीं बोल पाईं। वो भारतीय जनता कहकर चुप हो गईं और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी की तरफ देखने लगीं। इसके बाद संजय सरावगी ने कहा- पार्टी बोलिए। तब रितु जायसवाल ने भारतीय जनता पार्टी कहा। पूरी खबर पढ़ें 2. CM से मिले मांझी, बोले-MLC की एक सीट हमें चाहिए बिहार विधान परिषद की 10 सीटों के लिए चुनाव की घोषणा हो गई है। इनमें एक सीट पर उपचुनाव होना है। इन सीटों के लिए 18 जून को वोटिंग होगी। चुनाव के ऐलान के साथ ही कंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने एक एमएलसी सीट की डिमांड कर दी है। मंगलवार को मांझी ने सीएम सम्राट चौधरी से मुलाकात की और कहा कि, हम किसी पार्टी के कमजोर नहीं हैं। MLC की 1 सीट हमें कमसे कम मिलनी चाहिए। पूरी खबर पढ़ें 3. 50 हजार के इनामी बदमाश का एनकाउंटर बिहार के खगड़िया में पुलिस और अपराधी के बीच एनकाउंटर हुआ है। मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने दौड़ाकर गोली मारी है। बदमाश की पहचान मो. बुद्दीन मियां के रूप में हुई है। उसके पैर में गोली लगी है। खगड़िया सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ बेलदौर थाना क्षेत्र के सुखाय बासा गांव में हुई है। मो. बुद्दीन मियां के खिलाफ 14 से ज्यादा केस दर्ज है। खगड़िया SP राकेश कुमार ने बताया, खुद को पुलिस से घिरता देख अपराधी ने फायरिंग की। पुलिस ने सेल्फ डिफेंस में गोली चलाई, जो अपराधी को लगी। बदमाश के पास से एक राइफल, दो देसी कट्टा और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किया है। पूरी खबर पढ़ें 4. 50 फीट ऊंचे झूले से गिरकर युवक की मौत विश्व प्रसिद्ध राजगीर मलमास मेले में बड़ा हादसा हुआ। मेले में लगे ‘सुनामी झूले’ से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। इस हादसे का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें युवक झूले से गिरते दिख रहा है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग और पुलिस की मदद से घायल को अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने पावापुरी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान नवादा जिले के बिक्कू गांव निवासी अमन कुमार (25) के तौर पर हुई है। पूरी खबर पढ़ें 5. ‘किसी बेटी की चीख आखिरी खामोशी बन जाती है’ पवन सिंह और ज्योति सिंह के तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है। ज्योति ने कहा था कि अब उन्हें शादी से डर लगने लगा है। पवन ने उनके 8 साल बर्बाद कर दिए। ज्योति ने पवन से 10 करोड़ रुपए एलिमनी मांगी है। अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। इसमें लिखा है, ‘समाज अक्सर उन बेटियों की कहानी नहीं सुनता जो जिंदा रहकर हर दिन लड़ रही हैं, लेकिन जिन कहानियों में किसी बेटी की चीख आखिरी खामोशी बन जाती है, उनमें वही समाज सबसे ज्यादा दिलचस्पी लेने लगता है।’ पूरी खबर पढ़ें 6. ‘एक्स बॉयफ्रेंड’ ने लड़की पर किया हमला समस्तीपुर में सोमवार देर शाम ‘एक्स बॉयफ्रेंड’ ने छात्रा पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद मौके से फरार हो गया। गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है। एग्जाम देकर वापस घर लौट रही थी। इस दौरान वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपी सुशील कुमार पीड़िता का पड़ोसी है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। परिजन फिलहाल कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुरलख चौक के पास की है। पूरी खबर पढ़ें 7. बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड का वीडिया बनाकर ब्लैकमेलिंग मोतिहारी में 18 साल की लड़की के साथ गैंगरेप हुआ है। लड़की ने बताया कि वो अपने बॉयफ्रेंड से मिलने गई थी। यहां 4 लड़कों ने दोनों का संबंध बनाते वीडियो बना लिया। वीडियो बनाने के बाद लड़के संबंध बनाने का दबाव बनाने लगे। लड़की के बॉयफ्रेंड ने भी उसे कहा कि उनकी बात मान लो। पुलिस ने इस मामले में बॉयफ्रेंड समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी की उम्र 18 से 25 साल के बीच है। लड़की का मेडिकल कराया जा रहा है। पुलिस कोर्ट में बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। घटना सुगौली थाना क्षेत्र की है। पूरी खबर पढ़ें 8. पेड़ में बांधकर युवक की पिटाई, पट्टा पहनाकर गांव में घुमाया समस्तीपुर में सोशल मीडिया पर गांव की लड़की को लेकर गलत टिप्पणी करना एक युवक को भाड़ी पड़ गया। लड़की के परिवार वालों ने उसे पकड़ लिया। पेड़ में बांधकर जमकर पिटाई की। इसके बाद गले में कुत्ते का पट्‌टा पहनाकर गांव में घुमाया। इसका वीडियो भी सामने आया है। घटना ताजपुर थाना क्षेत्र के मोरवा चंदौली गांव की है। प्रिंस ने एक सप्ताह पहले अपने फेसबुक अकाउंट पर गांव की एक लड़की को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी। जानकारी मिलने के बाद लड़की के परिजन भड़क गए रविवार को रास्ते में उसे पकड़ लिया। पूरी खबर पढ़ें 9. CM के बयान पर गाना ‘हरियर गमछिया यादव के शान बा’ बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के ‘हरे गमछे’ वाले बयान के बाद सियासत हो रही है। नेताओं की बयानबाजी के बीच अब इस मुद्दे पर गाना भी लॉन्च हो गया है, जो सोशल मीडिया पर है। “काहे यादव जी नाम बदनाम बा, यदुकुल में जन्म हुई एकड़ गुमान बा, हरियर गमछिया यादव के शान बा…”, बोली और राजनीतिक तंज से भरे इस गाने को एसकेडी राज यदुवंशी ने तैयार किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लोग इस गाने को खूब शेयर कर रहे हैं और इसे सम्राट चौधरी के बयान से जोड़कर देखा जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें 10. राज्य के सभी जिलों में उमस भरी गर्मी से बेहाल होंगे लोग मौसम विभाग के अनुसार, लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। बुधवार को राज्य के सभी जिलों में चिलचिलाती धूप निकलेगी। हालांकि, 25 जिलों में बारिश और वज्रपात को लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया है। कई जगहों पर तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *