हिमाचल में एक IAS को एडिश्नल चार्ज:2 HAS ट्रांसफर, निशांत को एडिश्नल सेक्रेटरी रेवेन्यू; विनय को एसी-2 डीसी ऊना लगाया

हिमाचल सरकार ने एक IAS को एडिश्नल चार्ज और दो HAS की ट्रांसफर की है। कार्मिक विभाग ने इसे लेकर आज (मंगलवार को) आदेश जारी कर दिए है। सचिव सहकारिता अमरजीत सिंह को टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। अब तक कार्यवाहक मुख्य सचिव संजय गुप्ता ही टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग देख रहे थे। साल 2010 बैच के हिमाचल प्रशासनिक सेवा अधिकारी (HAS) निशांत ठाकुर को अतिरिक्त सचिव (राजस्व-DMC) लगाया है। वह परियोजना निदेशक, प्रोग्राम मैनेजमेंट यूनिट (SDMF) के पद का कार्यभार देखते रहेंगे। ऊना में सदस्य सचिव का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे विनय मोदी वहीं, HAS विनय मोदी को एसी-टू-डीसी ऊना लगाया है। वह, राज्य अनुसूचित जाति आयोग, ऊना में सदस्य सचिव का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे। वर्तमान में वह एससी स्टेट कमीशनर फॉर एससी ऊना मुख्यालय में मेंबर सेक्रेटरी के तौर पर सेवाएं दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *