लेह-दिल्ली रूट 6 महीने बाद बहाल:12 सवारियां लेकर केलांग से पहुंची बस; कल दिल्ली के लिए होगी रवाना

लेह-दिल्ली बस सेवा छह महीने बाद मंगलवार को फिर से बहाल हो गई। हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की एक बस मंगलवार सुबह केलांग से 12 सवारियों को लेकर लेह के लिए रवाना हुई। यह सेवा सर्दियों में भारी बर्फबारी के कारण बंद कर दी गई थी। यह बस सुबह 5:30 बजे केलांग से चली और मंगलवार देर रात तक लेह पहुंचने की उम्मीद है। अपनी यात्रा के दौरान, बस चार प्रमुख दर्रों को पार करेगी, जिनमें बारालाचा, नकीला, लाचुंग ला और समुद्र तल से लगभग 5,328 मीटर ऊंचा तंगलंग ला शामिल हैं। सुबह 3:30 बजे दिल्ली जाएगी बस एचआरटीसी केलांग इकाई के क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) अंशित शर्मा ने बताया कि केलांग डिपो की लेह-दिल्ली बस सेवा बहाल कर दी गई है। उन्होंने कहा कि यह बस बुधवार सुबह 3:30 बजे लेह से केलांग और मनाली होते हुए दिल्ली के लिए रवाना होगी। एचआरटीसी पोर्टल पर ऑनलाइन बुकिंग की व्यवस्था यह बस जिस्पा, दारचा, जिंगजिंग बार, बारालाचा ला, भरतपुर, सरचू, गाटा लूप्स, नकी ला पास, तंगलंग ला, रुम्तसे और उपशी जैसे महत्वपूर्ण स्थलों से गुजरेगी। लेह से दिल्ली तक की लगभग 990 किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए प्रति सवारी किराया 1839 रुपये निर्धारित किया गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए एचआरटीसी पोर्टल पर ऑनलाइन बुकिंग की व्यवस्था भी उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *