होटल से मलबा फेंका, मैनेजर के सिर पर गिरा, मौत:लखनऊ में ड्यूटी पर जा रहा था, भाई बोला- समझौता करने की धमकी मिल रही

लखनऊ में मारुति शोरूम के मैनेजर की सिर पर मलबा गिरने से मौत हो गई। वह मंगलवार को ऑफिस जाते समय होटल के सामने से गुजर रहे थे। तभी किसी ने होटल की दूसरी मंजिल से मलबे से भरी बोरी फेंकी जो सीधे उनके सिर पर गिरी। मैनेजर का सिर फट गया। वह बेहोश होकर नीचे गिर पड़े। आसपास मौजूद लोग उन्हें लोहिया अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना चिनहट के नौबस्ता कला स्थित वसुंधरा विहार की है। पुलिस ने मृतक की पहचान देवरिया के कुंडौली गांव के रहने वाले अनूप कुमार सिंह (36) के रूप में की। वह आईटी चौराहा स्थित मारुति शोरूम में सर्विस मैनेजर थे। 2 तस्वीरें देखिए… अब पूरी घटना विस्तार से… नौबस्ता कला स्थित वसुंधरा विहार कॉलोनी में विशाल तिवारी का होटल है। यहां निर्माण के लिए रखी कुछ सीमेंट पानी पड़ने से जम गई थी। विशाल ने अन्य सहकर्मियों के साथ मिलकर सुबह करीब आठ बजे सीमेंट को कई टुकड़ों में तोड़ा। इसके बाद मलबे को एक बोरी में भरकर होटल की दूसरी मंजिल से बिना नीचे देखे फेंक दिया। बोरी होटल के सामने से जा रहे अनूप कुमार सिंह के सिर पर गिरी। उनका सिर फट गया। वह बेहोश होकर गिर गए। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया हादसे के बाद कॉलोनी के लोगों ने घायल अनूप को तुरंत डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची चिनहट पुलिस ने विशाल तिवारी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। भाई बोला- होटल मालिक धमका रहा भाई श्रेयांश ने बताया- मेरा भाई अनूप आईटी चौराहा स्थित मारुति शोरूम में सर्विस मैनेजर के पद पर काम करता था। मंगलवार सुबह करीब 8 बजे वह घर से ड्यूटी पर जाने के लिए निकले थे। वहीं पर विशाल तिवारी ने अपने होटल से सीमेंट का मलबा फेंक दिया जो सीधे भाई के सिर पर गिरा था। मौके पर मौजूद लोगों ने उनका वीडियो भी बनाया। इसके बाद जिनकी बिल्डिंग है। वह नीचे आकर जमीन को साफ करने लगे। इसके बाद अनूप को लोहिया अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। थाने पर होटल मालिक के जानने वाले कई लोग आए और हम लोगों पर समझौते का दबाव बनाने लगे। घर का अकेला कमाने वाला था अनूप श्रेयांश ने बताया कि अनूप घर का अकेले कमाने वाला था। अभी उसके परिवार में पत्नी ऋचा, दो छोटे बच्चे दिव्यांश और अयान हैं। एक बच्चा 3 महीने का ही है। पिता कैंसर की बीमारी से जूझ रहे हैं। हम प्रशासन से मदद की मांग करेंगे। कम से कम 50 लाख की आर्थिक मदद परिवार को दी जाए। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। …………………………………. संबंधित खबर पढ़िए लखनऊ में छात्रा से गैंगरेप के आरोपी अंडरग्राउंड: दिल्ली जा रही युवती से 3 दिन हैवानियत, 25-25 हजार का इनाम घोषित
लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में यूपीएससी की तैयारी कर रही छात्रा का गैंगरेप करने वाले 2 नामजद आरोपियों पर पुलिस ने 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *