हरियाणा में 2 दिन में दूसरा बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:18 IAS और 3 HCS अधिकारियों के तबादले; जींद और चरखी दादरी के DC बदले

हरियाणा सरकार ने दो दिन में दूसरी बार राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल किया है। सरकार ने मंगलवार देर रात को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 18 और हरियाणा नागरिक सेवा (HCS) के 3 अधिकारियों के तत्काल प्रभाव से तबादले और नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए। इस फेरबदल में जींद और चरखी दादरी के जिला उपायुक्त (DC) भी बदल दिए गए हैं, जबकि कई सीनियर अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। इससे ठीक एक दिन पहले सोमवार को भी सरकार ने 6 आईएएस और 18 एचसीएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए थे। नए आदेशों के तहत, नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे आईएएस पंकज यादव को सहयोग विभाग, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग का प्रधान सचिव तथा हरियाणा भवन नई दिल्ली में प्रिंसिपल रेजीडेंट कमिश्नर नियुक्त किया गया है। फरीदाबाद मंडल आयुक्त को अतिरिक्त जिम्मेदारी वहीं फरीदाबाद के मंडलायुक्त संजय जून को मेवात विकास एजेंसी के चेयरमैन का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। कैथल की उपायुक्त अपराजिता अब अपने वर्तमान पद के साथ-साथ मत्स्य विभाग की अतिरिक्त सचिव का काम भी संभालेंगी। इसके अलावा, मनदीप कौर को चरखी दादरी की नई जिला उपायुक्त और डॉ. वैशाली शर्मा को जींद का नया उपायुक्त (DC) बनाया गया है। जींद के वर्तमान उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा को अब निदेशक व विशेष सचिव (मानव संसाधन विभाग) की जिम्मेदारी दी गई है। ऑर्डर की COPY…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *