अमृतसर में गुरुद्वारा शहीद गंज साहिब में फिर हादसा:गर्मी में लगाए गए टेंट में लगी आग, रविवार को गिरी थी लंगर हाल की शटरिंग

अमृतसर स्थित गुरुद्वारा बाबा दीप सिंह जी शहीद गंज साहिब में एक टेंट में आग लग गई। यह टेंट बढ़ते तापमान के कारण श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लगाया गया था। सेवादारों की त्वरित कार्रवाई से आग पर तुरंत काबू पा लिया गया। इससे पहले इसी गुरुद्वारा साहिब में रविवार को लंगर हाल की शटरिंग गिर गई थी। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन गुरुद्वारा के सेवादारों ने तुरंत मोर्चा संभाला। सेवादारों और संगत (श्रद्धालुओं) के सहयोग से कुछ ही समय में स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। इस घटना में किसी भी प्रकार का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। शटरिंग गिरने से हुई थी दो महिलाओं की मौत गौरतलब है कि इसी गुरुद्वारा साहिब में बीते रविवार को भी एक घटना हुई थी। लंगर हॉल की शटरिंग गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई थी, जबकि कई श्रद्धालु घायल हुए थे। उस घटना के बाद से ही श्रद्धालुओं में सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई थी। अब टेंट में आग लगने की इस घटना ने गुरुद्वारा परिसर में सुरक्षा प्रबंधों पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। गुरुद्वारा प्रबंधकों और सेवादारों की सतर्कता से इस बार बड़ा नुकसान टल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *