पठानकोट में गिद्दरपुर-माजरा ड्रेन की सफाई शुरू:कैबिनेट मंत्री कटारूचक्क ने किया शुभारंभ, बोले- पंजाब सरकार विकास को लेकर प्रतिबद्ध; ₹30 लाख आएगा खर्च

पंजाब के कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने आज (बुधवार को) अपने निर्वाचन क्षेत्र के गांव गिद्दरपुर से माजरा तक 8.5 किलोमीटर लंबे ड्रेन की सफाई कार्य की शुरुआत की। इस परियोजना पर अनुमानित 25 से 30 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। मंत्री ने बताया कि पिछले कई वर्षों से बारिश के दौरान यह ड्रेन ओवरफ्लो हो जाता था, जिससे आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। ड्रेन का पानी खेतों में भरने से किसानों की फसलों को भी भारी नुकसान होता था। लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध उन्होंने कहा कि इस सफाई अभियान से क्षेत्रवासियों और किसानों को राहत मिलेगी तथा यह लंबे समय से चली आ रही समस्या का स्थायी समाधान साबित होगा। मंत्री ने दोहराया कि पंजाब सरकार राज्य के हर क्षेत्र में विकास सुनिश्चित करने और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। इस मौके पर बीसी विंग माझा जोन इंचार्ज नरेश सैनी, ब्लॉक समिति नरोट जैमल सिंह के चेयरमैन सोहन लाल भटोआ, सरपंच मलकाना अंजू बाला, सरपंच फूलपुर परमजीत सहित कई गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *