राजद सुप्रीमो लालू यादव के पोते और तेजस्वी यादव के बेटे इराज ने आज अपने पहले जन्मदिन का केक काटा। बर्थ-डे सेलिब्रेशन गाजियाबाद के रागिनी विला में रखा गया है। ये घर लालू यादव की बेटी रागिनी और दामाद राहुल यादव का है। बर्थ-डे पार्टी मनाने तेजप्रताप समेत लालू यादव का पूरा परिवार रागिनी विला में मौजूद है। सामने आ रही जानकारी के मुताबिक, रोहिणी आचार्य पार्टी में शामिल नहीं हुई। इस पार्टी में शामिल होने के लिए राहुल गांधी, अखिलेश यादव समेत कई नेताओं को निमंत्रण भेजा गया है। बर्थ-डे पार्टी में पार्टी के विधायक, सांसद समेत कई वरिष्ठ नेता पहुंचे हुए हैं। सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी, अखिलेश यादव, अरविंद केजरीवाल समेत विपक्ष के कई बड़े नेताओं को निमंत्रण भेजा गया है। इसके अलावा बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भी कार्यक्रम में शामिल होने की चर्चा है। हालांकि, अब तक कोई बड़े नेता नहीं पहुंचे हैं। वहीं, पटना के राजद ऑफिस में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर इराज का बर्थ-डे मनाया। रागिनी विला से सामने आई ये तस्वीरें… चुनावी हार के बाद पहला बड़ा पारिवारिक आयोजन बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राजद को मिली हार के बाद ये लालू परिवार का पहला बड़ा पारिवारिक और सार्वजनिक आयोजन माना जा रहा है। लालू यादव इस आयोजन के जरिए विपक्षी नेताओं को एक मंच पर लाकर यह संदेश देना चाहते हैं कि बिहार की राजनीति में उनकी पकड़ और राजनीतिक नेटवर्क अब भी मजबूत है। रोहिणी आचार्य पर सब की नजरें इस पार्टी को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा रोहिणी आचार्य को लेकर है। सूत्रों के अनुसार, लालू यादव ने खुद फोन कर दोनों को कार्यक्रम में आने का निमंत्रण दिया है। हालांकि रात करीब 10 बजे तक वो पार्टी में शामिल होने के लिा रागिनी विला नहीं पहुंची थी। रोहिणी आचार्य ने विधानसभा चुनाव में हार के बाद तेजस्वी यादव के करीबी माने जाने वाले सांसद संजय यादव और रमीज पर सवाल उठाए थे। इसके बाद परिवार के अंदर तनाव खुलकर सामने आ गया था। पटना एयरपोर्ट पर रोते हुए रोहिणी आचार्य ने कहा था कि उन्हें घर से निकाल दिया गया है और उनके साथ गलत व्यवहार किया गया। अब इराज के पहले जन्मदिन के मौके पर यह देखना दिलचस्प होगा कि परिवार के रिश्तों में नरमी आई है या राजनीतिक विरासत की लड़ाई अभी भी जारी है। कैसा होगा बर्थडे सेलिब्रेशन