गुरुग्राम में पति-पत्नी और ‘वो’ में उलझी मधु मर्डर मिस्ट्री:मामा को कॉल कर कहा था- यहां से ले जाओ, मार डालेंगे; बाथरूम में मिली डेडबॉडी

गुरुग्राम के मानेसर में मधु मर्डर मिस्ट्री में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। पुलिस द्वारा इस मर्डर मिस्ट्री की कड़ियों को जोड़ने पर पता चला कि यह मामला ‘पति-पत्नी और वो’ के खतरनाक लव ट्राएंगल का नतीजा है। जिसे एक सोची-समझी साजिश के तहत अंजाम दिया गया। मृतका मधु ने अपने मामा सीताराम को 21 मई की सुबह 10 बजे अंतिम कॉल की थी। जिसमें उसने कहा था, “मुझे यहां से ले जाओ, ये लोग मुझे मार डालेंगे”। इसके ठीक बाद उसका फोन बंद हो गया और फिर उसकी मौत की खबर आई। चौंकाने वाली बात यह है कि जब परिजनों ने एक रिश्तेदार को मधु के घर भेजा, तो ससुराल वालों ने कहानी रची कि मधु गहने लेकर भाग गई है। उधर, सोशल मीडिया पर जस्टिस फोर मधु नाम से कैंपेन भी शुरू हो गया है। इसमें मधु के लिए ‘आवाज उठाओ, इंसाफ दिलाओ’, ‘एक बेटी की आवाज, हम सबकी जिम्मेदारी’, ‘मधु के साथ हुआ अन्याय, हम नहीं करेंगे सहन’ जैसे शब्द ट्रेंड कर रहे है। कई लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। मधु मर्डर केस में उठी ही चार मांगें… मायके वालों की ओर से सोशल मीडिया पर ‘जस्टिस फॉर मधु’ नाम से जो कैंपेन शुरू किया गया है, उसमें चार मांग की जा रही है। पहली निष्पक्ष और हाई लेवल जांच की जाएं, दूसरी दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएं, तीसरी- पीड़ित परिवार को सुरक्षा और चौथी में इंसाफ चाहिए, आश्वासन नहीं। परिवार यह भी मांग कर रहे हैं कि इसे महज एक घरेलू हिंसा का मामला न मानकर, एक संगठित अपराध की तरह देखा जाए और अंकित और उसकी गर्लफ्रेंड रजनी समेत अन्य आरोपियों को भी पकड़ा जाए। सोशल मीडिया पर मधु मर्डर केस कर रहा ट्रेंड सीमा झा नाम की यूजर ने लिखा- लड़का हो या लड़की, अगर ये लोग शादी करते हैं तो अपना चक्कर ना छुपाए। समझ नहीं आता कि जब इन लोगों का इतना गहरा चक्कर है तो फिर दूसरे की जिंदगी क्यों बर्बाद करते हैं। बहुत जगह लड़के या लड़की के मां-बाप की भी गलती होती है। यह लोग अपने बच्चों के गलतियां छुपाते हैं और दूसरे की बेटे- बेटी की जिंदगी खराब कर देते हैं। डी स्पार्कल नाम के यूजर ने लिखा- रोज ऐसे केस देख देख के शादी पर ही से ही भरोसा उठ गया है। गीता गेरिया ने लिखा- किधर जा रहा समाज हमारा। चाल ही चल रहे दोनों जेंडर के दिमाग, निभाने की कोशिश नहीं हो रही। शिल्पा प्रकाश यादव नाम की एक अन्य यूजर ने कहा कि अब कहां गए वो समाज के ठेकेदार। अब यू हीं लड़कियां मारी जा रही है। कहीं दो महीने शादी को हुए कहीं 15 दिन, अब इनके साथ कौन न्याय करेगा। शुभ्रांशु मिश्रा ने लिखा- अपनी बेटियों को अपनी हैसियत से ऊपर के घर में मत ब्याहों। लड़के के परिवार का भी पता करो कि उनका बैकग्राउंड क्या है। बेटी खुश रहेगी, सोच के बड़े घर में ब्याह देते है। बेटी जुल्म सहती है तो उसे घर नहीं लाते है, एडजस्ट करने को कहकर समाज में झूठी शान बचाने के लिए बेटियों को मौत के मुंह में धकेल देते है। मधु के पिता ने पुलिस और ससुराल वालों पर उठाए ये सवाल… ससुरालवालों की मिलीभगत का शक पिता अशोक का कहना है कि अंकित ने अपनी गर्लफ्रेंड रजनी के सामने पत्नी मधु को गोली मारी। इसके बाद दोनों वहां से चले गए, जो सीसीटीवी में कैद हुए हैं। पुलिस को इस बात की तफ्तीश करनी चाहिए कि मधु के फोन बंद होने और हत्या की टाइमिंग के बीच ससुराल वालों की लोकेशन क्या थी? क्या गहने लेकर भागने की कहानी हत्या को छुपाने का एक सुनियोजित बहाना था। शादी के बाद से ही दहेज और अन्य कारणों से मधु को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। 21 मई की सुबह मधु का डर इस बात का प्रमाण है कि घर के भीतर उस पर जानलेवा दबाव बनाया जा रहा था। मुख्य साजिशकर्ता के रूप में ‘वो’ की तलाश पिता अशोक का आरोप है कि इस हत्याकांड की असली स्क्रिप्ट अंकित की गर्लफ्रेंड रजनी ने लिखी थी। शादी के बाद से ही अंकित और रजनी के अवैध संबंधों के कारण मधु को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। परिजनों का सीधा आरोप है कि शादी के बाद से ही अंकित और उसके परिवार की ओर से मधु को प्रताड़ित करने के पीछे रजनी के साथ अंकित के संबंध थे। अंकित की प्रेमिका रजनी इस पूरे हत्याकांड की मुख्य सूत्रधार हो सकती है। यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए हत्याकांड की पूरी कहानी… पुलिस मामले की जांच कर रही इस बारे में कमिश्नरेट पुलिस की पीआर टीम की ओर से बताया गया कि मधु के पति अंकित, उसकी कथित दोस्त और परिवार वालों की भूमिका की गहनता से जांच की जा रही है। नामजद आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस द्वारा तथ्य जुटाएं जा रहे हैं और सीसीटीवी भी खंगाले गए हैं। जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। ———————– मधु हत्याकांड से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… गुरुग्राम में गर्लफ्रेंड के रूम पर वाइफ का मर्डर:डेडबॉडी बाथरूम में बंद कर दोनों फरार, परिवार को बताया-ज्वैलरी लेकर भागी; 3 महीने पहले शादी हुई गुरुग्राम में लिव-इन पार्टनर संग पति ने रची खूनी साजिश:कनपटी से सटाकर मारी 2 गोली, बाथरूम में बंद की लाश; बच्चे के साथ भागते दिखे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *