हिमाचल की 1276 पंचायतों में दूसरे चरण की वोटिंग शुरू:17.30 लाख वोटर चुनेंगे गांव की सरकार, मतदान केंद्रों के बाहर लगी मतदाताओं की लाइनें

हिमाचल प्रदेश में दूसरे चरण का मतदान आज (वीरवार) सुबह 7 बजे 1276 पंचायतों में शुरू हो गया। इस चरण में 7334 पोलिंग बूथों पर 17 लाख 30 हजार 30 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इनमें 8 लाख 74 हजार 716 पुरुष और 8 लाख 55 हजार 597 महिलाएं शामिल हैं। पोलिंग बूथों के बाहर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। मतदान प्रक्रिया दोपहर 3 बजे तक चलेगी। इसके बाद संबंधित पंचायत भवनों में प्रधान, उप प्रधान और वार्ड सदस्य पदों की मतगणना की जाएगी, जबकि बीडीसी और जिला परिषद की मतपेटियां स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखी जाएंगी। इनकी काउंटिंग 31 मई को होगी। संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त सुरक्षा निर्वाचन आयोग ने संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है। जिला प्रशासन और पुलिस को मतदान केंद्रों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *