पानीपत में विधवा महिला की नाबालिग बेटी से रेप:3 माह की गर्भवती हुई छात्रा, पड़ोसन ने मेहंदी लगवाने बुलाया, अश्लील वीडियो बनाई

पानीपत शहर में एक नाबालिग लड़की को साजिश के तहत फंसाकर उसके साथ रेप करने, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और उसे गर्भवती करने का मामला सामने आया है। जब नाबालिग को मासिक पीरियड नहीं आए, तो मां ने बेटी से इसका कारण पूछा। जिसके बाद रोते हुए बेटी ने आपबीती बताई। मां ने मामले की शिकायत एसपी को दी। एसपी के आदेशों पर संबंधित थाना पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में, पीड़िता की माता (जो एक विधवा महिला हैं) ने बताया कि उनकी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी 10वीं कक्षा में पढ़ती है और साथ में ब्यूटी पार्लर का काम सीख रही है। शिकायत के मुताबिक, पड़ोस में रहने वाले आरोपी अंकित और पारूल दोनों पति-पत्नी हैं। वहीं, आरोपी विनीत और मोनी, आरोपी पारूल के भाई हैं, जो पानीपत में अपनी बहन के घर ही रहते हैं। साजिश के तहत घर बुलाकर फंसाया पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि करीब 3-4 महीने पहले आरोपी अंकित और पारूल (पति-पत्नी) ने उनकी नाबालिग बेटी को मेहंदी लगाने के बहाने अपने घर बुलाया था। वहां उन्होंने साजिश के तहत आरोपी विनीत से नाबालिग लड़की की मुलाकात करवाई और उसे अपने जाल में फंसा लिया। दुष्कर्म, अश्लील वीडियो और ब्लैकमेलिंग का खेल मुलाकात करवाने के बाद आरोपी विनीत ने नाबालिग लड़की के साथ कई बार जबरन बलात्कार किया और उसका शारीरिक शोषण किया। इसके अलावा, आरोपी मोनी गली में आते-जाते समय नाबालिग लड़की पर छींटाकशी करता था, गलत कमेंट पास करता था और बुरी नीयत से उसे छूता था। पीड़िता की मां का आरोप है कि इस पूरी घटना की जानकारी आरोपी अंकित और पारूल को थी, लेकिन उन्होंने विनीत और मोनी को रोकने के बजाय उन्हें और प्रोत्साहित किया तथा नाबालिग का शोषण करवाते रहे। मासिक पीरियड रुकने पर खुला राज घटना के 3-4 महीने बीत जाने के बाद जब नाबालिग लड़की को मासिक पीरियड नहीं आए, तो मां ने इस बात पर ध्यान दिया और अपनी बेटी से पूछताछ की। इस पर लड़की फूट-फूट कर रोने लगी। प्यार से समझाने पर लड़की ने अपनी मां को पूरी आपबीती बताते हुए कहा कि सभी आरोपियों ने आपस में मिलकर एक साजिश के तहत वारदात को अंजाम दिया। आरोपी विनित ने जबरदस्ती दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। उसी वीडियो के बल पर उसे ब्लैकमेल किया गया और धमकी दी गई कि यदि इस बारे में किसी को बताया, तो उसे व उसके दोनों भाइयों को जान से मार देंगे। इस डर से लड़की सहमी हुई रहती थी। इसके बाद जब मां ने प्रेग्नेंसी स्टिक से टेस्ट किया, तो पता चला कि उनकी नाबालिग बेटी गर्भवती हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *