मोगा में स्विमिंग पूल में डूबा 17 वर्षीय किशोर:शोर मचाने पर काफी देर बाद पहुंचा गार्ड, तबतक हो चुकी थी मौत, CCTV में डूबते दिख रहा

मोगा जिले के बधनी कलां में एक स्विमिंग पूल में डूबने से 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मनप्रीत सिंह उर्फ मनी पुत्र महिंदर सिंह निवासी बधनी कलां के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही थाना बधनी कलां के प्रभारी इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह और सहायक थानेदार संतोष सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ की और जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि स्वीमिंग पुल के पास कोई गार्ड नहीं था। साथियों ने शोर मचाया तो काफी देर बाद गार्ड वहां पहुंचा लेकिन जबतक किशोर का निकाला गया। उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस द्वारा जब्त किए गए सीसीटीवी में बच्चा डूबते दिखाई दे रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की कर रही जांच जानकारी के अनुसार, मनप्रीत अपने कुछ दोस्तों के साथ बधनी कलां स्थित डी-7 स्विमिंग पूल में नहाने गया था। इसी दौरान वह पूल के गहरे हिस्से में चला गया और डूब गया। मनप्रीत एक निजी दुकान पर काम करता था। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने स्विमिंग पूल की सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है। पुलिस कर रही मामले की जांच फुटेज में युवक को पूल के गहरे पानी में जाते और डूबते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि मृतक के पिता महिंदर सिंह के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को अकेले स्विमिंग पूल में न भेजें और सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *