जालंधर में मां की बहादुरी से बच्ची की किडनैपिंग नाकाम:नशे मे धुत्त आरोपी को जड़े थप्पड़, लोगों ने हाथ-पैर बांधे; बोला-टॉफी दे रहा था

जालंधर में मां की बहादुरी से एक मासूम बच्ची किडनैप होने से बच गई। नशे में धुत एक मजदूर ने बच्ची के मुंह पर कपड़ा डालकर उसे उठाने की कोशिश की। मां ने ये देख लिया और उसे थप्पड़ मारकर गिरा दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़कर लांबड़ा थाना पुलिस के हवाले कर दिया। मामला लांबड़ा थाने के अंतर्गत नाला पुल क्षेत्र का है। पीड़ित महिला निहाल मायके आई हुई थी और अपनी छोटी बच्ची को दवाई दिलाने के लिए सिविल अस्पताल जाने की तैयारी में थी। जब वह सड़क किनारे ऑटो का इंतजार कर रही थी, तभी एक मजदूर काफी देर से उसका पीछा कर रहा था। अब विस्तार से जानिए क्या-क्या हुआ:- महिला बोली- पुलिस ने बयान तक नहीं लिया महिला ने पंजाब पुलिस की कार्यप्रणाली पर दुख जताते हुए कहा कि पुलिस आरोपी को गाड़ी में डालकर ले गई, लेकिन उनसे लिखित शिकायत या बयान तक नहीं लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *