हरियाणा के यमुनानगर में जगाधरी-पांवटा नेशनल हाईवे पर लालढांग के पास मक्के से भरा ट्रक दो बाइकों पर पलट गया। जिससे एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत हो गई। मरने वालों में पिता व दो बेटियां शामिल हैं। जबकि व्यक्ति की पत्नी गंभीर रूप से घायल है। चौथा मृतक इनका रिश्तेदार है। ये सभी हिमाचल में श्रीरेणुका जी में दर्शन के लिए निकले थे। बताया जा रहा है कि कलेसर नेशनल पार्क के जंगल में पहाड़ी की ढलान से उतरते वक्त अचानक ट्रक असंतुलित हो गया। दो बाइकों पर सवार ये परिवार उस वक्त पहाड़ी की चढ़ाई पर थे। ये सभी एक रेलिंग के पास अटक गए और असंतुलित होकर ट्रक रॉन्ग साइड आकर इनके ऊपर पलट गया। तस्वीरों में देखिए हादसा… अब सिलसिलेवार पढ़िए, पूरा घटनाक्रम… क्रेन से ट्रक उठाकर निकाली गई लाशें हादसे के बाद मक्के से लदे ट्रक के नीचे दबी लाशें निकालना चुनौती थी। मौके पर जुटी भीड़ ने ट्रक को खाली करना शुरू किया। मौके पर पहुंची पुलिस के कर्मचारी भी बोरियां हटाने में जुट गए। उसके बाद क्रेन बुलाई गई। क्रेन ने ट्रक के ऊपर उठाया, जिसके बाद लाशें निकाली गईं, जो बुरी तरह से कुचली जा चुकी थी। टुकड़े-टुकड़े हो गई लाशें, भीड़ भी रो पड़ी क्रेन की मदद से ट्रक के नीचे से जब लाशें निकालीं तो वो टुकड़ों में बंट चुकी थी। कहीं हाथ कटा पड़ा था तो कहीं पैर। हालात ये रहे कि साबूत लाशें न निकलने पर उन्हें पन्नी में बांधकर एक जगह रखा गया। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखों से भी आंसू निकल आए। मरने वालों की हुई पहचान
मरने वालों में चुहड़पुर कलां के राजेंद्र धीमान (45) उनके बेटियां सिमरन उर्फ सिम्मी (14) व मिनल उर्फ मिनी (12) के अलावा गांव दौलतपुर के फूल सिंह शामिल हैं। राजेंद्र धीमान की पत्नी ऊषा (40) बाइक से छिटक कर दूर जा गिरी, इस वजह से बच गईं। हालांकि, उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फूल सिंह राजेंद्र धीमान की बहन का देवर है। सिम्मी और मिनी फूल सिंह की बाइक पर बैठी थीं, जबकि ऊषा पति राजेंद्र धीमान की बाइक पर।