रोहतक में पति ने प्रेमिका संग की पत्नी की हत्या:रस्सी से गला घोंटा, दोनों आरोपी फरार; 2 बच्चों की मां थी

रोहतक की नेहरु कॉलोनी में एक महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी। सूचना पाकर सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने एफएसएल एक्सपर्ट को मौके पर बुलाया। पुलिस मामले में जांच कर रही है। मृतका की पहचान करीब 34 वर्षीय चिंकी पत्नी गोविंद के रूप में हुई। चिंकी का पति गोविंद टाटा कंपनी में काम करता है। रात को गोविंद की प्रेमिका घर पर आई हुई थी। गोविंद और उसकी प्रेमिका के बीच अवैध संबंध होने का पत्नी चिंकी को शक था। इसी को लेकर उनके बीच झगड़ा हो गया, जिसमें गोविंद ने प्रेमिका पूजा के साथ मिलकर पत्नी चिंकी की हत्या कर दी। रस्सी से गला घोंटकर दिया वारदात को अंजाम गोविंद ने प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। गोविंद और उसकी प्रेमिका ने मिलकर रस्सी से चिंकी का गला घोंटकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। घटना का पता सुबह चला तो पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया गोविंद और मृतका चिंकी के 2 बच्चे है। वारदात के दौरान दोनों बच्चे घर पर ही बताए जा रहे है। पिता गोविंद ने बच्चों को भी डराया हुआ बताया गया है। चिंकी की मौत के बाद दोनों बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया। पुलिस मामले में कर रही जांच सिटी थाना पुलिस का कहना है कि उन्हें एक महिला की हत्या होने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने एफएसएल एक्सपर्ट को भी मौके पर बुलाया है। पुलिस मामले में अभी जांच कर रही है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *